Categories: Politics

देश की सुरक्षा सपा-बसपा, कांग्रेस से मुमकिन नही, मोदी है तो मुमकिन है – योगी आदित्यनाथ

अनुपम राज

वाराणसी। लोकसभा चुनावों का बिगुल बजाने के लिए आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वाराणसी आगमन हुआ। वह सर्वप्रथम बाबा कालभैरव के मंदिर पहुंचे और दर्शन पूजन किया तत्पश्चात काशी विश्वनाथ के दरबार मे मत्था टेका, और विजयी भवः का आशीर्वाद लेने के बाद सीधे छोटी कटिंग मेमोरियल स्कूल पहुंचे, जहां उनके द्वारा विजय संकल्प सभा को संबोधित किया गया।

वहीं सभा स्थल पर जिस तरह के भीड़ की उम्मीद थी उस तरह का जनसैलाब नहीं उमड़ा, जिसे देखकर मुख्यमंत्री के सभा स्थल पर पहुंचने से पहले आयोजको के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ नजर आ रही थी। बताते चले कि छोटी कटिंग का ग्राउंड भी अपेक्षाकृत छोटा ही है। मगर यह मैदान भी पूरा भर नही पाया था। जनसभा में जुटी कम भीड़ ने जहा भाजपा के कार्यकर्ताओ वही स्थानीय नेताओ और आयोजको को सोचने पर मजबूर कर दिया।

बहरहाल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा स्थल पर पहुंचते ही परंपरागत तरीके से कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका स्वागत किया गया। मंच पर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री का स्वागत अभिनंदन करने के बाद कांग्रेस और सपा के कई स्थानीय कार्यकर्ताओ और नेताओं ने मुख्यमंत्री के सामने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए भाजपा में शामिल हुए। बताते चले कि भाजपा के पाले में जाने वाले आज के सपा और कांग्रेस के स्थानीय नेताओ में कोई बड़ा नाम शुमार नही था। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों को गिनाते हुए पूरे संबोधन में बीच-बीच में लोगों को 2019 में फिर से भाजपा की सरकार लाने के लिए अपनी बातो को दोहराया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहां की आंतरिक सुरक्षा और आर्थिक महाशक्ति के रूप में हम सामने आए हैं। योगी ने कहा नरेंद्र मोदी की ओर से आप सभी का अभिनंदन, बाबा विश्वनाथ और काल भैरव बाबा का दर्शन किया। हम सब जानते है भारत सबसे बड़ा लोकतंत्र है। काशी पीएम चुनेगा। 5 सालों में भारत दुनिया मे अग्रणी स्थान पर खड़ा हुआ है। वाराणसी में अप्रवासी भारतीय सम्मेलन में आये साढ़े सात हजार अप्रवासियों ने काशी को देखा और गौरवान्वित थे। पीएम की प्रेरणा से कुम्भ का आयोजन खत्म हुआ। 2013 में कुंभ में 12 करोड़ लोग आए और भगदड़ से लोग मरे थे। मॉरिसस के पीएम ने गंदगी देखकर स्नान नही किया। इस बार 24 करोड़ लोग आए। मॉरिसस के पीएम के साथ 450 लोगो ने डुबकी लगाया। 450 साल  बाद अक्षय वट का दर्शन हुए वह वृक्ष किले में कैद था। पीएम ने भक्तों के लिए खुलवाया। बावा विश्वनाथ का भव्य धाम बन रहा है। नमामि गंगे के जरिये अविरल गंगा साकार हुआ। पीएम ने स्वयं डुबकी लगाई और सफाई कंर्मियीं की पाँव धूल त्रेता और द्वापर युग को दर्शाया।

उन्होंने कहा कि गंगा के पवित्र भाव को काशी समझ सकता है। देश की सुरक्षा कांग्रेस सपा बसपा से मुमकिन नही था। मोदी है तो मुमकिन हुआ। बिजली के तारो के गुच्छे स्वागत करते थे, जो अब समाप्त हो गया हैं। कांग्रेस के लोग गुमराह करना चाहते हैं। सबसे अधिक रोजगार हल्दिया बनारस मार्ग पर मिलेगा। कांग्रेस के नेता संवेदनहीन थे, किसान आत्महत्या करते थे। किसानों के लिए योजनाए पीएम ने किया 6000 रुपये किसान के एकाउंट में जा रहा है। सभी लोगों से अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने एक बार फिर केंद्र में भाजपा की सरकार और प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी को चुनने का आग्रह करते हुए संबोधन समाप्त किया।

pnn24.in

Recent Posts

गाजीपुर जिलाधिकारी साहिबा..! ये तस्वीर बताती है कि चुनावो में आचार संहिता का उलंघन हो रहा है

शहनवाज़ अहमद डेस्क: गाजीपुर में चुनावी बिगुल फुक चूका है। अंसारी परिवार का गढ़ माने…

17 mins ago

बोले शरद पवार ‘पीएम मोदी लोगो के दिलो से उतरते जा रहे है, विपक्षी दलों के नेताओं को लेकर दिए गये बयानो से पीएम मोदी की छवि को ख़राब किया’

ईदुल अमीन डेस्क: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने कहा…

23 mins ago

दिल्ली के शास्त्री पार्क में बोले पीएम मोदी ‘जो लोग भ्रष्टाचार रोकने आये थे, वही आज हज़ारो करोड़ के घोटालो में जेल जा रहे है’

आफताब फारुकी डेस्क: दिल्ली के शास्त्री पार्क में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए…

25 mins ago