Categories: Allahabad

पीएम मोदी ने कहा- सर्जिकल स्ट्राइक भारतीय रक्षा नीति में मील का पत्थर

तारिक खान

प्रयागराज, । लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा छठे चरण के मतदान से पहले अपने सभी किलों की मजबूत घेराबंदी कर रही है। प्रयागराज (इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र) से भाजपा की प्रत्याशी व प्रदेश की कैबिनेट मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी के साथ फूलपुर से प्रत्याशी केशरी देवी पटेल के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयागराज के परेड मैदान में भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बंगाल में दो और उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ व जौनपुर की भाजपा विजय संकल्प रैली को संबोधित करने के बाद अब प्रयागराज पहुंचे हैं। रैली में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय भी शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आज आपका आशीर्वाद तो लेने आया ही हूं, साथ ही उन युवा साथियों को शुभकामनाएं देने भी आया हूं जो आने वाले दिनों में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं। यह पहला अवसर है जब सामान्य श्रेणी के गरीब युवाओं को 10 फीसद आरक्षण का लाभ मिलने वाला है। आपको वोट करना है, पुरानी राजनीतिक सोच को बदलने के लिए। आपको वोट करना है, चौथी औद्योगिक क्रांति में भारत की भूमिका सुनिश्चित करने के लिए। आपको वोट करना है, दिल्ली में एक निर्णय लेने वाली नेक और मजबूत सरकार के लिए।
उन्होंने कहा कि हमें अक्सर ताना दिया जाता था कि जिस नए मिलिट्री डॉक्ट्रीन की बात संसद हमले के बाद लगातार की जाती थी, वो कब काम आएगा? पहले नवंबर 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक और अब फरवरी 2019 की एयर स्ट्राइक, भारत की रक्षा नीति में मील का पत्थर हैं। कांग्रेस और उसके साथियों ने कभी देश की सुरक्षा नीति को गंभीरता से नहीं लिया। कांग्रेस शासन में कुछ लोग भारत का खाकर आतंकियों के गीत गाते थे। हमने इस परंपरा को भी खत्म किया है। अब भारत में रहते हुए आतंकवादी और आतंकवाद को समर्थन देना नहीं सहा जाएगा।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार को भी शिष्टाचार बना दिया गया था। भ्रष्टाचारियों के लिए अब कोई भी सरहद छोटी है। भ्रष्टाचार करेंगे और दुनिया के किसी देश में आराम से रहेंगे, ऐसा अब संभव नहीं है। भारत से धोखेबाजी करने वालों को अब उठा-उठाकर भारत लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दुनियाभर के करोड़ों लोग आए, श्रद्धालु आए, लेकिन प्रयागराज ने ऐसा प्रबंध किया कि दुनिया वाह-वाही कर रही है। साफ-सफाई हो या फिर ट्रैफिक से जुड़े इंतज़ाम, हर कोई संतोष के साथ प्रयागराज से घर लौटा है।

मोदी ने कहा कि बीते पांच वर्षों में देश ने जो अनुभव किया है जो महंगाई दर 10% के औसत से बढ़ रही थी वो इस दौरान 4% के आस-पास आ गई है। कम महंगाई दर और सबसे तेज विकास दर का रिकॉर्ड भी हमारी सरकार ने कायम किया है। उत्तर प्रदेश में योगी जी की सरकार ने गुंडों पर लगाम लगाई है। सपा-बसपा के राज में जो गुंडे बेलगाम होकर हमारी बहन-बेटियों को डराते थे, हमारे व्यापारी, कारोबारियों को परेशान करते थे, वो आज जेल में हैं।
उन्होंने कहा कि स्थिर और मजबूत सरकार ही ग्लोबल हो चुकी व्यवस्था में भारत को मजबूती से स्थान दिलाएगी। सर्जिकल स्ट्राइक भारतीय रक्षा नीति में मील का पत्थर है। उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस का कॉमनवेल्थ का घोटाला है तो हमारा अतुलनीय कुम्भ का मेला है। हमारी सरकार ने व्यवस्था में हीं नहीं, सड़क पर भी सफाई अभियान चलाया है। गंगा की साफ सफाई को लेकर दशकों से सिर्फ बातें ही चल रही थी। लेकिन अब सार्थक नतीजॉन के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। इतिहास में पहली बार हुआ है, जब ईमानदार टैक्सपेयर को सम्मान मिला है। बीते 5 साल पहले महंगाई दर 10 फीसद के करीब था, अब 4 फीसद के करीब है। योगी सरकार ने प्रदेश में गुंडों पर लगाम लगाई है। सपा और बसपा के राज में माताओं बहनों और व्यापारियों को खतरा था, वे अब जेल में हैं। न जात पर न नाम पर बटन दबेगा कमल के निशान पर।

लोकसभा चुनाव 2019 में फूलपुर से प्रत्याशी केशरी देवी और इलाहाबाद से उम्मीदवार डॉ. रीता बहुगुणा जोशी के समर्थन में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम पांच बजे परेड मैदान में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे हैं। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भी नरेंद्र मोदी ने प्रचार खत्म होने के एक दिन पहले इसी मैदान पर सभा को संबोधित किया था। कुंभ के दौरान इसी परेड ग्राउंड पर उन्होंने स्वच्छता कर्मियों के पांव भी पखारे थे।

aftab farooqui

Recent Posts

न्यूज़ क्लिक मामला: एचआर हेड अमित चक्रवर्ती बने सरकारी गवाह, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया अमित की रिहाई का आदेश

तारिक़ खान डेस्क: दिल्ली हाई कोर्ट ने न्यूज़क्लिक के एचआर प्रमुख अमित चक्रवर्ती की रिहाई…

15 hours ago

रफाह पर हमले के मामले में इसराइल के पूर्व प्रधानमंत्री ने नेतन्याहू को दिया चेतावनी, कहा ‘अब युद्ध रोकना होगा’

आदिल अहमद डेस्क: रफाह पर इसराइली हमले को लेकर देश के पूर्व प्रधानमंत्री एहुद ओलमर्ट…

15 hours ago

कांग्रेस ने अशोक गहलोत को अमेठी जबकि भूपेश बघेल को रायबरेली का प्रवेक्षक नियुक्त किया

अनुराग पाण्डेय डेस्क: उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली सीट के लिए कांग्रेस पार्टी ने…

15 hours ago