Categories: Ballia

चक्कर खाकर नदी में गिरी युवती, तलास में पुलिस विफल

उमेश गुप्ता

बिल्थरारोड (बलिया)। उभांव पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर पल्लवी पाण्डेय (20) वर्ष की तलास गोताखोर बुलाकर नदी में किया लेकिन वह नही मिली। घटना गुरुवार की रात करीब 8.30 बजे की है। वह अपने पिता जितेन्द्र पाण्डेय के साथ वाराणसी से परीक्षा देकर कृषक टेªन से घर के लिए जा रही थी। जो चक्कर आने के दौरान वह टेªन से नदी में गिर गयी थी।
पल्लवी पाण्डेय के भाई शुभम पाण्डेय से हुयी दूरभाष पर वार्ता के अनुसार पल्लवी पिता के साथ कृषक एक्सप्रेस से जब बिल्थरारोड रेलवे स्टेशन पहुंची है और यहां से टेªन खुल जाने के बाद वह लघु शंका करने टेªन के बाथ रुम में गयी। उस समय उसे चक्कर आ रहा था। टेªन में वेसिंग के पास उसे तेज चक्कर आने लगा था और जब तक घाघरा नदी का रेलवे पुल पर टेªन चढ़ गयी उसी बीच वह वेसिंग के पास गिरी और सीधे नदी में चली गयी। आस-पास के यात्रियों ने शोर शराबा किया लेकिन अकेले पिता घटना सुनकर अचेत हो गये। उन्हे भटनी रेलवे स्टेशन पर उतारा गया। शुभम का कहना है कि पुलिस की मदद से माबाईल फोन से उन्हे इलाहाबाद में सूचना मिली। वे इलाहाबाद से चलकर आये और उभांव पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज करया लेकिन पुलिस का प्रयास असफल सावित हुआ। पल्लवी गोपालगंज जिले के विजयी पुर थाना क्षेत्र के ग्राम बंजरिया के निवासी हैं।

aftab farooqui

Recent Posts

आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा ‘भाजपा घबरा गई है और पीएम मोदी परेशान है’

तारिक खान डेस्क: आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने दावा किया है कि…

17 hours ago

बहुचर्चित आनलाइन महादेव सट्टा ऐप मामले में फिल्म अभिनेता साहिल खान गिरफ्तार

आदिल अहमद डेस्क: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित ऑनलाइन महादेव सट्टा ऐप मामले में मुंबई पुलिस ने…

17 hours ago

आरक्षण मुद्दे पर बोले अमित शाह ‘भाजपा की आरक्षण खत्म करने की कोई मंशा नही है’

आफताब फारुकी डेस्क: कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों द्वारा भाजपा नेताओं के बयानों को आधार…

18 hours ago

भाजपा की तुलना तालिबान से करने पर बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद पर दर्ज हुई ऍफ़आईआर

शफी उस्मानी डेस्क: बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद पर उत्तर प्रदेश के…

18 hours ago