प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर, भदोही। नगर स्थित नेहरू पार्क में सोमवार को सुबह 6:00 बजे जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती एक अर्ध विक्षिप्त युवक अचानक पेड़ पर चढ़ गया। पेड़ पर चढ़े उक्त युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। नगर वासियों ने बताया कि युवक को उतारने के लिए काफी प्रयास किए गए लेकिन वह 2 घंटे तक पेड़ पर ही चढ़ा रहा। लोगों ने बताया कि मानसिक रूप से अर्ध विक्षिप्त वह युवक जिला चिकित्सालय चेत सिंह में रविवार से ही भर्ती है। उत्सुकता वश देखते देखते पेड़ के पास काफी लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय दुकानदारों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड द्वारा अथक प्रयास के बाद उसे रस्सी के सहारे बांधकर नीचे उतारा गया। तत्पश्चात उक्त विक्षिप्त को पुन: जिला अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है।
एच0 भाटिया बरेली: बरेली में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जहा वर्दी में…
तारिक़ खान डेस्क: वर्दी में एक महिला पुलिस कर्मी को मशहूर सिंगार जुबीन गर्ग को…
ईदुल अमीन डेस्क: इश्क लोगो को निकम्मा बना देता है। यह तो आपने सुना ही…
आफताब फारुकी डेस्क: हिंदू धर्म में शुभ और अशुभ कार्य को लेकर बहुत अधिक मान्यता…
शिखा प्रियदर्शिनी डेस्क: आजकल गर्मी के कारण जीना बेहाल हो गया है। भीषण गर्मी की…
अनुराग पाण्डेय वाराणसी: देश की सबसे हॉट सीट वाराणसी पर नामांकन पत्रों की जांच में…