Categories: UP

सेक्स रैकेट की सूचना पर पहुंची पुलिस, हड़कंप

प्रदीप दुबे विक्की

 

भदोही 29 जुलाई ।
भदेाही जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के मामदेवपुर कांशीराम आवासीय काॅलोनी में सेक्स रैकेट की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखते ही काॅलोनी वासियों में हड़कंप मच गया। काॅलोनी वासियों की शिकायत पर पहुंची यूपी 100 डायल पुलिस ने दो महिलाओं से पूछताछ की। इस सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार आज सोमवार को काॅलोनी वासियों ने एक व्यक्ति से अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि काॅलोनी में काफी समय से किराये के मकान में कुछ महिलाएं आती हैं, जो देर रात तक रहती हैं और कई पुरूषों का आना-जाना लगा रहता है। पुरूष नशे में धुत होकर काॅलोनी वासियों को गाली-गलौज देते हैं। काॅलोनी वासियों की शिकायत पर उक्त व्यक्ति ने यूपी 100 डायल पुलिस को सूचना दी। जिस पर पहुंची यूपी 100 डायल पुलिस ने बताये गए मकान पर छापेमारी की। जहां एक महिला चौरी तथा दूसरी महिला मिर्जापुर की मिली। पुलिस ने महिलाओं से काफी देर तक पूछताछ की। महिलाओं ने बताया कि उक्त मकान उसका एक रिश्तेदार किसी आवंटी से किराये पर लिया हुआ है। अपने रिश्तेदार से मिलने के लिए वह आयी हुई है। हालांकि इस बात से काॅलोनी वासियों ने साफ तौर पर इंकार किया। काॅलोनी वासियों का आरोप है कि लम्बे समय से यहां गलत कार्य हो रहा है। तथा कई महिलाओं व पुरूषों का यहां आना-जाना लगा रहता है। पुलिस के पहुंचने से काॅलोनी में हड़कंप की स्थिति बनी रही।

aftab farooqui

Recent Posts

‘इंडिया’ गठबंधन पर बोली ममता बनर्जी ‘टीएमसी “इंडिया” गठबंधन का हिस्सा बनी रहेगी’

शफी उस्मानी डेस्क: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा है…

10 hours ago

बोले अमित शाह ‘हमे 400 सीट चाहिए क्योकि देश में स्थिरता लाना है’

आदिल अहमद डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि केंद्र की…

10 hours ago

नेपाल में एमडीएच के 3 और एवरेस्ट के एक मसाले की बिक्री पर लगा अस्थाई बैन

आफताब फारुकी डेस्क: नेपाल ने कुछ भारतीय ब्रांड्स के मसालों की गुणवत्ता पर सवाल उठने…

10 hours ago