प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञांनपुर, भदोही। देवाधिदेव महादेव के अतिप्रिय सावन मास के अंतिम सोमवार को शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। धूप छांव के बीच शिवालयों में पहुंचे शिव भक्तों ने दुग्धाभिषेक एवं जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजन अर्चन किया। इस क्रम में लोग जहां एक और लंबी कतारों में खड़े भगवान भूतनाथ की एक झलक पाने को बेताब रहे। वहीं बोल बम की धुन पर कांवरिया भी शिव धाम पहुंचते रहे। शिव मंदिरों में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे।
सावन के अंतिम सोमवार को सुबह से ही जनपद के विभिन्न शिवालयों में शिव भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थी। हर हर महादेव बोल बम आदि जयकारों से क्या नगर क्या गांव सभी गुंजायमान रहे।स्थानीय हरिहरनाथ मंदिर, दूधनाथ मंदिर, घोपईला मंदिरों पर बाबा के दर्शन पूजन करने के लिए भोर से ही लंबी कतार लग गई। इस दौरान मौसम शिव भक्तों को राहत देता रहा। भूतनाथ को अर्पित करने के लिए बेलपत्र ,समी, पुष्प, भांग-धतूर का फल, आदि थाल में सजाकर महिलाएं शिवधाम पहुंच रही थी। इसके अलावा अन्य शिव मंदिरों में भी भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। बड़ी संख्या में कांवरिया भी भगवान गंगाधर को जलाभिषेक कर रहे थे।
सुरक्षा के मद्देनजर शिव मंदिरों पर पुलिस की कड़ी चौकसी रही। इसी तरह औराई, महराजगंज, बाबूसराय के सारीपुर, गिर्दबड़गांव खमरिया के भुजवा शिवाला, दलपतेश्वर, राधा कृष्ण आदि स्थानों पर स्थित शिवालयों में भक्तों की लंबी कतार लगी रही। शिव भक्तों ने भगवान गंगाधर को जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक पूजन अर्चन किया।
मो0 कुमेल डेस्क: कानपुर में एक छात्र की बर्बर पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर…
अनुराग पाण्डेय डेस्क: अफसाना, सौरभ के इश्क में आस्था बन गई थी। अफसाना से आस्था…
आफताब फारुकी डेस्क: ग़ज़ा में बंधक बनाए गए इसराइली लोगों की रिहाई के लिए हज़ारों…
आदिल अहमद डेस्क: तेलंगाना के आदिलाबाद में भाषण देते हुए अमित शाह ने एक बार…
ईदुल अमीन डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक टीवी साक्षात्कार में दावा किया…
शफी उस्मानी डेस्क: सुप्रीम कोर्ट के एक अधिवक्ता ने चुनाव आयोग को नोटिस भेजकर प्रधानमंत्री…