ईद उल अजहा आज, जाने क्यों मनाई जाती है यह ईद

प्रदीप दुबे विक्की

ज्ञांनपुर, भदोही। आज सोमवार को कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा मनाया जाएगा। नगर स्थित पुरानी बाजार ईदगाह मे सुबह आठ बजे ईद उल अजहा की नमाज अदा होगी। इसके बाद भदोही शहर की सभी मस्जिदों में भी नमाज अदा की जाएगी। नमाज के बाद कुर्बानी की रस्म निभाई जाएगी।

कुर्बानी का यह पर्व हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम और उनके बेटे हजरत इस्माइल अलैहिस्सलाम की याद में मनाया जाता है। मदरसा अरबिया नजीब उल उलूम के प्रबंधक डा0 सगीर हसन खां ने बताया कि यह पर्व त्याग और बलिदान का है। इस मौके पर खुदा की इबादत करते हैं और कुर्बानी देते हैं। ज्ञांनपुर के ईदगाह में सुबह ईद-उल-अजहा की नमाज मौलाना नजीर आलम  अदा करवाएंगे।

इसके बाद भदोही शहर की मस्जिदों में 15 से 30 मिनट के अंतराल में नमाज होगी। फिर कब्रिस्तान जाकर लोग अपने मरहुमों के लिए दुआ पढ़ेंगे। इसके बाद घरों में कुर्बानी की रस्म अदा की जाएगी, जो तीन दिनों तक चलेगी। लोग अपनी सुविधा के अनुसार 12, 13 और 14 अगस्त तक कुर्बानी की रस्म अदा करेंगे।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *