काग्रेसजनों ने किया घोसी विधानसभा प्रत्याशी राजमंगल यादव का भव्य स्वागत

संजय ठाकुर

मऊ. उत्तर प्रदेश में आते हुवे उपचुनावों में घोसी विधान सभा का भी उपचुनाव होना है। राजनैतिक दलो ने अपने प्रत्याशी घोषित करने शुरू कर दिए है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राज मंगल यादव को कांग्रेस ने घोसी विधान सभा उपचुनावों में अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

इस घोषणा के बाद विधान सभा क्षेत्र में कांग्रेसियों के बीच ख़ुशी की लहर दौड़ गई। इस क्रम में आज गृह जनपद वापसी पर प्रत्याशी राजमंगल यादव का कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने भव्य स्वागत किया। इस क्रम में मऊ बलिया मोड़ से कांग्रेसियों द्वारा हज़ारो वाहनों सहित भव्य जुलूस निकाला गया। इस दौरान बलिया मोड़ से कोपागंज होते हुवे जुलूस गुज़रा। प्रत्याशी राज मंगल यादव और कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने कल्पनाथ राय के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।

इसके बाद नारेबाजी करते हुवे कांग्रेसियों का जुलूस घोसी में जनसभा में परिवर्तित हो गया। जनसभा को संबोधित करते हुवे राज मंगल यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति धरातल पर है। हर तरफ हाहाकार की स्थिति है। बेरोज़गारी चरम जहा चरम पर है वही अर्थव्यवस्था धरातल पर है। झूठ की राजनीत का पटाक्षेप हो चूका है। इस बार चुनाव झूठ के बुनियाद पर नहीं बल्कि रोज़गार, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा पर होगा।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *