Categories: Religion

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन लगा रहा भक्तो का मंदिरों में ताँता

प्रवीन कुमार शर्मा

फिरोजाबाद: रविवार से शारदीय नवरात्रि प्रारंभ हो चुके हैं और प्रथम दिन भक्तों ने मां शैल पुत्री का विधि विधान से पूजन कर कलश स्थापना की। नगर के समस्त देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा।

पुलिस प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मातारानी के दर्शन कर धर्म लाभ उठाया। चारों ओर जय माता दी के जयकारे गूंज रहे थे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी भक्ति के रस में सराबोर हो दर्शन के लिए मन्दिर पहुंच रहे थे। राजराजेश्वरी कैला देवी मंदिर एवं उसायनी स्थित मां वैष्णो देवी धाम में मन्दिर की भव्यता देखते ही बन रही थी।

मन्दिर परिसर में विधुत की आकर्षक सजावट की गई थी। मंगला दर्शन के लिए सुबह 3 बजे से ही श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया था। मां के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को नियंत्रित करने के लिए मंदिर कमेटी और पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष इंतजाम किए गए।

pnn24.in

Recent Posts

‘इंडिया’ गठबंधन पर बोली ममता बनर्जी ‘टीएमसी “इंडिया” गठबंधन का हिस्सा बनी रहेगी’

शफी उस्मानी डेस्क: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा है…

7 hours ago

बोले अमित शाह ‘हमे 400 सीट चाहिए क्योकि देश में स्थिरता लाना है’

आदिल अहमद डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि केंद्र की…

7 hours ago

नेपाल में एमडीएच के 3 और एवरेस्ट के एक मसाले की बिक्री पर लगा अस्थाई बैन

आफताब फारुकी डेस्क: नेपाल ने कुछ भारतीय ब्रांड्स के मसालों की गुणवत्ता पर सवाल उठने…

7 hours ago