पर्युषण पर्व के अतिम दिन फूटा महल स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में कलशौ द्वारा हूआ भगवान का अभिषेक

गौरव जैन

रामपुर- पर्युषण पर्व के अतिम दिन फूटा महल स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में सुबह उत्तम बृहमचर्य दिवस के रूप् में मनाया गया सबसे पहले चौबीसी अनन्त नाथ भगवान  देव वासू पूज्य भगवान की प्रतिमाओं का  कलशौ द्वारा अभिषेक  किया गया। शान्ती धारा जितेन्द्र कुमार जैन, एवम नमन जैन सेटी ने की।  देव शास्त्र  गुरू की पूजा से पूजाओं का शुभारंभ किया गया।

पंडित लोकश जैन शास्त्री द्वारा सर्वरोग विनाशक श्री भक्तामर स्वोत विधान कराया गया। इसके साथ साथ सोलह करण पूजा पार्श्वनाथ पूजा दसलक्षण, पूजा रत्नत्रय पूजाए विधान  से की गई।अनन्त चर्तुदशी पर श्री वासू पूजय भगवान का मोक्ष  कल्याण  होने पर सभी श्रावक एंवम श्राविकाओं द्वारा लाड़ू चढाया गया। पूजा के तत्वार्थ सूत्र का वाचन हुआ।  सांध्या कार्यक्रम के अनुसार कार्यक्रम के शुभारंभ  मुख्य अतिथि सुमेर चन्द्र जैन द्वारा भगवान महावीर के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया। इस मौके पर भक्ति पूर्व संगीत  द्वारा  सामुहिक आरती की गई। आरती के बाद जैनाचार्य ने प्रवचन सुनाते हुए कहा  शील, बाढ, नौ राख बृम्ह भाव अन्तर लाखो करी दौनो अभिलाख करहू सफन नरभव सदा, हमारे चेतन्य आत्मा में ससारिक लिप्तता के कारण हो रही अशुद्वि मिथ्यात्व के प्रतिक को इस संसांर में त्याग कर अपने खुद का बृम्हचर्य यानी लीन रहना ही उत्त्म बृम्ह चर्य धर्म कहलाता है।

प्रवचन के बाद दिनेश जैन सेठी द्वारा भजन प्रस्तृत किये इसके अलावा अहिचछत्र पूजा  विषय पर खुशी जैन ने अपने विचार व्यक्त किये।  इस मौके पर अध्यक्ष दिनेश जैन खंडेलवाल, विशाल जैन, कस्तूर चन्द्र जैन, निर्भय जैन, नरेश जैन, नकुल जैन, शिखर जैन, डा0 प्रदीप कमुर जैन, अयुष जैन, अनुराग जैन, सरिता जैन,रूकमणी जैन, अन्जू जैन,शीनू जैन,  बीना जैन, नरेन्द्र जैन, आदि लोग मौजूद रहे।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *