Categories: UP

ट्रक के धक्के से दवा लेने जा रहे जीजा और साली घायल

अरविन्द यादव

बेल्थरा रोड (बलिया) सडको पर दौड़ते यमराज कब आपको असमय कला के गाल में धकेल दे कोई कुछ कहा नही जा सकता है। ऐसा ही एक वाक्या आज बलिया जनपद के उभाव थाना क्षेत्र स्थित शाह पुर अफगा गाव निवासी बाइक सवार जीजा साली के साथ हुआ जब दवा लेते जाते समय एक ट्रक के धक्के से दोनों घायल हो गए। क्षेत्रीय नागरिको ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती करवाया है, जहा दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

घटना के सम्बन्ध में प्राप्त समाचारों के अनुसार उभाव थाना क्षेत्र के शाहपुर अफगा निवासिनी रीता देवी (40) पत्नी मिथलेश बिंद अपने छोटे बहनोई शंभू कुमार साहनी (30) निवासी गोसाई टोला, थाना रुद्रपुर, देवरिया के साथ दवा लेने के लिये बाइक से बेल्थरा रोड हॉस्पिटल पर आ रहे थे। इसी दौरान विशाल  हाल मोड के पास ट्रक ने धक्का मार दिया जिसमें रीता देवी व उनके बहनोई शंभू कुमार सहानी रोड पर गिर गए।

आसपास के लोगों ने ने दोनों घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर  पर पहुचाया जहां डॉक्टर लालचंद शर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए रीता देवी 40 वर्ष को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी प्राप्त होने पर उभाव पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

pnn24.in

Recent Posts

‘इंडिया’ गठबंधन पर बोली ममता बनर्जी ‘टीएमसी “इंडिया” गठबंधन का हिस्सा बनी रहेगी’

शफी उस्मानी डेस्क: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा है…

14 hours ago

बोले अमित शाह ‘हमे 400 सीट चाहिए क्योकि देश में स्थिरता लाना है’

आदिल अहमद डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि केंद्र की…

14 hours ago

नेपाल में एमडीएच के 3 और एवरेस्ट के एक मसाले की बिक्री पर लगा अस्थाई बैन

आफताब फारुकी डेस्क: नेपाल ने कुछ भारतीय ब्रांड्स के मसालों की गुणवत्ता पर सवाल उठने…

14 hours ago