Categories: Entertainment

भोजपुरी फिल्म  अर्धांगिनी अक्टूबर में होगी रिलीज

मुकेश यादव

मुम्बई। शिवांश फिल्म्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म अर्धांगिनी बनकर तैयार हैं। जो बहुत जल्द दुर्गापूजा के बाद रिलीज होने को हैं। फ़िल्म अभिनेता सूरज सम्राट की यह पहली भोजपुरी फिल्म हैं। जिसमें वे मुख्य नायक के रूप में दर्शकों को नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के निर्देशक सूरज राजपूत हैं। फ़िल्म के नायक सूरज सम्राट के साथ नायिका अंजना सिंह और शुभी शर्मा हैं। फ़िल्म के लेखक रामचन्द्र सिंह हैं। छायांकन प्रमोद पांडेय का है। गीतकार राजेश मिश्रा, रामचन्द्र सिंह, अशोक सिन्हा, पंकज प्रियदर्शी व अख्तर कैमूर के लिखे गीतों को संगीतकार अमन श्लोक ने मधुर संगीत से सजाया है।

मारधाड़ दिलीप यादव, नृत्य ज्ञान सिंह, मयंक, संतोष सर्वदर्शी का है। इस फिल्म में मुख्य कलाकार सूरज सम्राट, अंजना सिंह, शुभी शर्मा, संजय पांडेय, मनोज टाईगर, सकीला मजीद, संजय वर्मा, सोनी पटेल, अनु ओझा, अयाज खान, आनन्द मोहन, के.के. गोस्वामी, अनुराधा रस्तोगी, श्रद्धा नवल,  शशिकांत सिंह, अमित पाल, दिनेश पांडे, आशुतोष चौबे, प्रिया, नीलम, साहबलाल धारी तथा स्पेशल आईटम सांग में पूनम दूबे का जलवा दिखेगा।

भोजपुरी फिल्म अर्धांगिनी’ एक नारी प्रधान विषय पर आधारित फिल्म है। इसमें एक नारी के जीवन में आने वाले विभिन्न उतार चढ़ाव, त्याग व बलिदान करने वाली एक आदर्श नारी की बेहतरीन व नयी कहानी को फिल्माया गया है। यह एक इमोशनल ड्रामा फ़िल्म है, जिसमें काॅमेडी, एक्शन, रोमान्स आदि चीजों का समुचित मिश्रण है। फिल्म की शूटिंग बिहार स्थित कैमूर-रोहतास जिले के अन्तर्गत भभुआ में की गयी है। फ़िल्म के नायक सूरज सम्राट ने कहा कि यह फ़िल्म मेरी ड्रीम फिल्म हैं।

जिसमें फिल्म के सभी कलाकारों का काम बहुत ही अच्छा है, पूरी टीम ने बेहतरीन काम किया है। अंजना सिंह व शुभी शर्मा ने अपना बेस्ट परफारमेंस दिया है। फिल्म के निर्देशक सूरज राजपूत ने ‘अर्धांगिनी’ के रूप में एक ऐसी फिल्म की रचना की है।उम्मीद हैं कि इस फिल्म को महिला दर्शक निश्चित रूप से बहुत पसंद करेंगें।

pnn24.in

Recent Posts

न्यूज़ क्लिक मामला: एचआर हेड अमित चक्रवर्ती बने सरकारी गवाह, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया अमित की रिहाई का आदेश

तारिक़ खान डेस्क: दिल्ली हाई कोर्ट ने न्यूज़क्लिक के एचआर प्रमुख अमित चक्रवर्ती की रिहाई…

6 hours ago

रफाह पर हमले के मामले में इसराइल के पूर्व प्रधानमंत्री ने नेतन्याहू को दिया चेतावनी, कहा ‘अब युद्ध रोकना होगा’

आदिल अहमद डेस्क: रफाह पर इसराइली हमले को लेकर देश के पूर्व प्रधानमंत्री एहुद ओलमर्ट…

6 hours ago

कांग्रेस ने अशोक गहलोत को अमेठी जबकि भूपेश बघेल को रायबरेली का प्रवेक्षक नियुक्त किया

अनुराग पाण्डेय डेस्क: उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली सीट के लिए कांग्रेस पार्टी ने…

6 hours ago