Categories: CrimeNational

शर्मसार हुई इंसानियत – तेलंगाना में महिला पशु चिकित्सक से कथित बलात्कार के बाद हत्या, देश में उबाल

तारिक खान

हैदराबाद. दिल्ली के निर्भया कांड की पुनरावृत्ति एक बार फिर हैदराबाद में दिखी है। हैवानियत की पराकाष्ठा से आगे जाते हुए यहां कुछ लोगों ने एक युवा महिला पशु चिकित्सक के साथ दुष्कर्म कर उसको जिंदा जला दिए जाने की घटना ने एक बार फिर देश को झकझोर के रख दिया है। महिला चिकित्सक की अधजली लाश को पुल से नीचे फेंक दिया गया। इस बार भी जिस तरह निर्भया को मदद का भरोसा देकर बस में बैठा लिया गया था, शायद उसी तरह मदद का झांसा यहां भी देकर इंसानियत को शर्मसार कर दिया गया।

शादनगर थाने में हुई इस घटना के प्रकाश में आने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पेशे से ट्रक ड्राइवर और उसके सहायक हैं। इस पशु चिकित्सक का शव शादनगर के बाहरी इलाके में हैदराबाद-बंगलूरू राजमार्ग पर बने एक पुल के नीचे बृहस्पतिवार को बरामद हुआ था।

घटना के सम्बन्ध में प्राप्त समाचारों के अनुसार तेलंगाना स्थित शमशाबाद के गाचीबोवली इलाके की रहने वाली पशु चिकित्सक बुधवार को अपने ड्यूटी पर पशु चिकित्सालय गई थीं। उन्होंने अपनी स्कूटी को शादनगर के टोल प्लाजा के पास पार्क कर दी थी। रात में जब वह लौटीं तो उन्हें स्कूटी पंक्चर मिली। इस पर उन्होंने अपनी बहन को फोन किया और बताया कि मुझे डर लग रहा है।

उनकी बात सुनकर बहन ने टोल प्लाजा जाने और कैब से आने की बात कही। वहीं पीड़िता ने बहन से यह भी कहा कि कुछ लोगों ने उसे मदद की पेशकश किया है और थोड़ी देर बाद कॉल करने की बात कही। बताया गया कि इसके बाद से ही पीड़िता का मोबाइल फोन बंद हो गया।

परिजनों ने शादनगर टोल प्लाजा के आसपास पीड़िता की खोजबीन की, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। अगली सुबह शादनगर के अंडरपास के पास उसकी जली हुई लाश मिली। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले में पुलिस को यह जानकारी भी मिली है कि एक युवक महिला डॉक्टर की स्कूटी मैकेनिक शमशेर आलम के पास बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे छोड़ गया था।

घटना पर महिला आयोग ने जताई नाराज़गी

तेलंगाना में एक महिला पशु चिकित्सक की हत्या के इस मामले को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। आयोग अध्यक्ष रेखा शर्मा ने मीडिया से कहा कि ऐसा लगता है कि सड़कों पर भेड़िये खुले घूम रहे हैं, जो सिर्फ एक महिला पर झपटा मारने के लिए इंतजार कर रहे हैं। पशु चिकित्सक की हत्या के दोषियों से जल्द गिरफ्तार कर उन्हें फांसी दी जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि आयोग का एक सदस्य वहां जाएगा और पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद करेगा। वह पुलिस के साथ समन्वय कर देखेगा की इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई हो।

हिरासत में आये चार आरोपी

साइबराबाद पुलिस ने कहा कि जांच के बाद चार आरोपियों को पुलिस कस्टडी में लिया गया है। इनके नाम हैं- जोल्लु शिवा, जोल्लु नवीन, मोहम्मद आरिफ, और चिंताकुंता। पुलिस अधिकारियो ने कहा है कि इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में भेजने की कोशिश होगी।

सियासत का बेतुका बयान

इस मामले पर सियासी बयानबाजी भी सुनने को मिली। तेलंगाना के गृह मंत्री मो। महमूद अली ने कहा कि हम इस घटना से दुखी हैं, पुलिस अलर्ट है और अपराध को नियंत्रित कर रही है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्होंने 100 नंबर पर डायल करने की बजाय अपनी बहन को फोन किया। अगर ऐसा होता तो उन्हें बचाया जा सकता था।

सोशल मीडिया पर आक्रोश

इस घटना के सामने आने के बाद से पूरे देश में आक्रोश फैल गया। लोगों ने ट्विटर, फेसबुक जैसे माध्यमों से अपनी नाराजगी प्रकट की। इनमें केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत कांग्रेस के नेता राहुल गांधी, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, खिलाड़ी साइना नेहवाल जैसे बड़ी हस्तियां भी शामिल हैं। ट्विटर पर टॉप तीन ट्रेंड इस मामले को लेकर रहे।

pnn24.in

Recent Posts

ईरान के राष्ट्रपति अहमद वाहिदी का हेलीकाफ्टर दुर्घटनाग्रस्त, विदेश मंत्री सहित कई अन्य थे सवार, इरानी मीडिया ने किया दुआ की अपील

ईदुल अमीन डेस्क: ईरान के गृह मंत्री अहमद वाहिदी ने ईरानी सरकारी मीडिया पर राष्ट्रपति…

13 mins ago

गाजीपुर जिलाधिकारी साहिबा..! ये तस्वीर बताती है कि चुनावो में आचार संहिता का उलंघन हो रहा है

शहनवाज़ अहमद डेस्क: गाजीपुर में चुनावी बिगुल फुक चूका है। अंसारी परिवार का गढ़ माने…

20 hours ago

बोले शरद पवार ‘पीएम मोदी लोगो के दिलो से उतरते जा रहे है, विपक्षी दलों के नेताओं को लेकर दिए गये बयानो से पीएम मोदी की छवि को ख़राब किया’

ईदुल अमीन डेस्क: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने कहा…

20 hours ago