विवाह के पवित्र बंधन में बंधे वर के  वधु 78 जोड़े

बापू नंदन मिश्र

रतनपुरा (मऊ)। विकासखंड रतनपुरा के अंतर्गत किया गया सामूहिक विवाह का आयोजन जिसमेंभव्य विशाल पंडाल ,हिलोरे लेती विवाह गीत की स्वर लहरियां, रंग बिरंगी  परिधान में सुसज्जित वर वधू हास परिहास, हंसी ठिठोली भरपूर आनंद मय वातावरण में गुरुवार को 78 जोड़ें परिणय सूत्र में आबद्ध हुए। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत स्थानीय ग्राम पंचायत के डीह तिलक ठाकुर स्थित  राम जानकी मंदिर बुढ़वा बाबा की तपस्थली पर भव्य समारोह का आयोजन हुआ। हजारों की संख्या में लोग इस पुनीत कार्यक्रम में भागी बने। प्रातः लगभग 9:00 बजे से ही विवाहित जोड़ों का आगमन उनके परिजनों और रिश्तेदारों के साथ प्रारंभ हो गया था। और 10 बजते बजते पूरा पांडाल खचाखच भर गया।

विवाह गीतों की स्वर लहरियों में पांडाल में अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेते सात जन्मों का साथ निभाने का वादा, लोकाचार में मंच पर उपस्थित जनपद के अधिकारी और वरिष्ठ नेता गण महिलाओं की गाली गीत पर मंद मंद मुस्कुराते रहें। इस विवाह कार्यक्रम में   लगभग 1:00 बजे मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री मोहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक श्री राम सोनकर ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया।  जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर अपने संबोधन में पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम सोनकर ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में प्रतिभाग करने वाले लाभार्थियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सामूहिक विवाह योजना जैसे कल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से जहां एक तरफ गरीब परिवार की बेटियों के हाथ पीले करने में सहयोग किया, वहीं दूसरी तरफ महिलाओं के मान सम्मान और स्वाभिमान को उठाने का भी कार्य किया।

इस कल्याणकारी योजना के चलते सैकड़ों परिवारों का लाभान्वित होना इस बात का परिचायक है। उत्तर प्रदेश सरकार गांव गरीब किसान के विकास के लिए प्रतिबद्ध है ।उत्तर प्रदेश सरकार अपने अनेक कल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से गांव गरीब किसान के जीवन स्तर को उठाने का प्रयास कर रही है। उत्तर प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की  दिशा में लगातार आगे बढ़ रहे हैं। इस अवसर पर राम जानकी कुटी के महंत अरुणेश दास जी महाराज विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके मंगलमय भविष्य की कामना की। इस पावन स्थल पर परिणय सूत्र में आवद्ध जोड़ें अपने पुरातन संस्कार और संस्कृति के आधार पर अपने जीवन पथ पर आगे बढ़ेंगे।

सादर सास-ससुर पद पूजा ए हिते अधिक धर्म नहीं दूजा। का उच्चारण करते हुए उन्होंने कहा अपने संस्कार और संस्कृति को सहेज के रखना है, हम सभी परिवारों को एकजुट रख सकते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए  जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय ने करते हुए कार्यक्रम पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए इस कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी लोगों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी रतनपुरा हरिवंश प्रसाद, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्त ,माटी कला बोर्ड के सदस्य हरेंद्र कुमार प्रजापति ग्राम प्रधान अशोक चौहान, लल्लन प्रजापति ,सुनील सिंह, देवेंद्र चौहान, अशोक चौहान, राघवेंद्र बहादुर सिंह  समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान संगठन के प्रखंड अध्यक्ष नरसिंह सिंह की उल्लेखनीय भागीदारी रही। इस कार्यक्रमका प्रभावी संचालन ग्राम प्रधान संगठन के प्रांतीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राम आसरे मौर्य ने किया। पंडित की भूमिका में पंडित मदन मोहन मिश्र का मंत्रोचार सराहनीय रहा ।इस अवसर पर प्रतिभागियों के अतिरिक्त इस कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग समारोह स्थल पर उपस्थित थे। जब 78 जोड़ों ने एक दूसरे के गले में वरमाला डालते हुए पारंपरिक  रस्म अदा की। संपूर्ण पांडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा ।और सभी ने जोड़ों को उनके आगामी भविष्य के लिए शुभ आशीर्वाद दिया। पंडाल में उपस्थित 78 जोड़ों को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्धारित सामग्री वितरित की गई। सामूहिक विवाह योजना के इस भव्य कार्यक्रम में कतिपय जोड़ें सलवार सूट की पारंपरिक वेशभूषा में उपस्थित थे।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार अपने पूरे प्रशासनिक अमले के साथ सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने में लगे रहे। ग्राम प्रधान संगठन के स्थानीय अध्यक्ष नरसिंह सिंह एवं ग्राम पंचायत के प्रधान लल्लन प्रजापति ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सब के प्रति आभार ज्ञापित किया।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *