Categories: UP

उत्साह पूर्वक मनाया गया अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती

बापू नंदन मिश्र

रतनपुरा (मऊ)। भारतीय जनता पार्टी मंडल इकाई के तत्वावधान में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्म दिवस सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें रतनपुरा मंडल के  मंडल प्रवासी बलिया जनपद से आए विजय कुमार गुप्ता जिला उपाध्यक्ष भाजपा बलिया (पूर्व ब्लाक प्रमुख गड़वार बलिया) के सम्मिलित हुए। उन्होंने कहा कि माननीय अटल बिहारी वाजपेई जी के मूल विचार सिद्धांत के अनुरूप भारतीय जनसंघ काल से लेकर आज की मौजूदा भारतीय जनता पार्टी कार्य करते हुए विकास के के तरफ उन्मुख है।उन्होंने कहा कि भाजपा की स्थापना कल से ही पार्टी अपने संघर्षों कीी बदौल लगातार आगे बढ़ रही है ,और नए भारत के निर्माण में अनवरत कार्य करते हुए विश्व गुरु के रूप में भारत को स्थापित करने के लिए अग्रसर है।

आज की भारतीय जनता पार्टी पूरी मुस्तैदी के साथ आगे बढ़ रही है। जिसमें अटल जी के विचारों को अनवरत रूप से सर्वग्राही और समाज के सभी मानव व्यक्तित्व को एक समान सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ते हुए विकास की गति को आयाम दे रही है ।तथा बिना भेदभाव के अपने भारत के मूल संस्कारों और संस्कृति एवं पर्यावरण को संरक्षित रखते हुए भारत को विश्व गुरु के रूप में स्थापित कर रही है। भारत का निर्माण सही मायने में अटल जी के पद चिन्हों  पर चलते हुए ही संभव है।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रुप से भगवानदास गुप्त, माटी कला बोर्ड के सदस्य हरेंद्र कुमार प्रजापति,प्रेम जी गौड़,विपिन कुमार वर्मा, द्वीजेंद्र प्रसाद मिश्र,विनय कुमार ज्योतिश्वर सिंह, विनोद गुप्ता,पुनीत वर्मा,विजय तिवारी,आलोक सिंह,जय बहादुर सिंह हरीनिवास पांडे,सर्वदेव सिंह,दिलीप सिंह, स्वतंत्र सिंह, मुकेश सिंह, विनोद चौहान, राममिलन राजभर, चंदन सिंह,विजय बहादुर सिंह, दक्षिणांचल नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश सिंह, प्रभा शंकर राय, विजेंद्र गुप्ता,सीता राम राजभर, तेज बहादुर सिंह, सतीश सिंह, परमात्मा सिंह, कामता प्रसाद बृजेश सिंह इत्यादि प्रमुख थे। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सभी के प्रति आभार मंडल अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा ने व्यक्त किया ।कार्यक्रम के अंत में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्तंभ के परिसर में स्वच्छता अभियान को मूर्त रूप दिया।

pnn24.in

Recent Posts

‘राशन लोगे सरकार से और वोट दोगे किसी और को’ यह कह कर चौकीदार को दो होम गार्डो ने बुरी तरह पीटा

एच0 भाटिया बरेली: बरेली में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जहा वर्दी में…

1 day ago

वर्दी वाली मैडम को मंच पर चढ़ कर सिंगर को चूमना पड़ा महंगा, वीडियो हुआ वायरल तो हुई सस्पेंड

तारिक़ खान डेस्क: वर्दी में एक महिला पुलिस कर्मी को मशहूर सिंगार जुबीन गर्ग को…

1 day ago

क्या दूध पीकर घर से बाहर निकलना चाहिए या नही…?

आफताब फारुकी डेस्क: हिंदू धर्म में शुभ और अशुभ कार्य को लेकर बहुत अधिक मान्यता…

1 day ago