ब्राह्मण समाज द्वारा भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता का किया स्वागत

गौरव जैन

रामपुर – ब्राह्मण समाज रामपुर द्वारा भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अभय गुप्ता का स्वागत समारोह शौकत अली रोड होटल मंथन में आयोजित किया गया। संयोजक सौरभ दीक्षित और राजीव शर्मा महामंत्री जिला ब्राह्मण सभा  ने जनपद के ब्राह्मण समाज की ओर से उनका फूल माला और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इसके बाद ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने बारी बारी से माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने कहा कि जीवन को उन्नत बनाने और प्रगति पथ पर सफलता हासिल करने के लिए ब्राह्मणों का आशीर्वाद, सहयोग और मार्गदर्शन सफलता की सीढ़ी है।मैंने हमेशा ब्राह्मणों का सम्मान किया है और उनके साथ मिलकर ही उन्नति के शिखर को स्पर्श किया है। भारतीय जनता पार्टी में ब्राह्मणों का हित सुरक्षित है। हमारी पार्टी में सदैव ब्राह्मणों का सम्मान रखा गया है और आगे भी रखेंगे। उन्होंने अपनी मेधा शक्ति से पार्टी को शक्ति और नई दिशा प्रदान की है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ब्राह्मण समाज की ऋणी है।

समारोह के अध्यक्ष सुभाष चंद्र शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज भाजपा के साथ है पार्टी नेतृत्व को चाहिए कि वह संगठन में ब्राह्मणों को उचित प्रतिनिधित्व दे। इस अवसर पर जिला ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष पंडित संजय शर्मा , संजय पाठक, कमल रत्न शर्मा , सुनील कौशिक , राकेश मिश्रा, संजय शर्मा, जागेश्वर दयाल दीक्षित, शेलेन्द्र शर्मा, अनिल वशिष्ठ, संजू शर्मा, मनोज भारद्वाज, विकास शुक्ला दिनेश शर्मा, सौरभ पाठक, अमन वशिष्ठ , चंद्रमौली शर्मा, सीताराम शर्मा, डॉ मोनिका शर्मा, सुधा शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, मंजू शर्मा आदि उपस्थित रहे। अंत में कार्यक्रम के संयोजक सौरभ दीक्षित ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभाष चंद्र शर्मा ने की तथा संचालन मुनीश चंद्र शर्मा ने किया।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *