घटना के बाद से फरार फैक्ट्री मालिक मोहम्मद रिहान चढ़ा दिल्ली पुलिस के हत्थे, फक्ट्री मैनेजर भी हुआ गिरफ्तार

आफताब फारुकी

नई दिल्ली: दिल्ली शहर के रानी झांसी रोड पर एक चार मंजिला फैक्ट्री में रविवार की सुबह भीषण आग लगने से 43 श्रमिकों की मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने फैक्ट्री मालिक मोहम्मद रेहान को शाम को गिरफ्तार कर लिया। रेहान के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। फैक्ट्री के मालिक रेहान के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 (गैरइरादन हत्या) का मामला दर्ज किया गया है। तड़के आग लगने के बाद फरार मोहम्मद रेहान को शाम को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ की जा रही है। रेहान के भाई को पुलिस ने पहले ही हिरासत में ले लिया था। इस हादसे में मृत 29 शवों की शिनाख्त अब तक हुई है। मारे गए 14 मजदूरों की पहचान होना बाकी है।

फैक्ट्री मालिक रेहान के अलावा फैक्ट्री के मैनेजर फुरकान को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। डीसीपी नार्थ मोनिका भारद्वाज ने बताया कि रेहान के भाइयों से भी पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा कुछ अन्य लोग भी हिरासत में लिए गए हैं।

फैक्ट्री में रविवार की सुबह भीषण आग लगी। अग्निशमन सेवा के अधिकारियों को आग लगने की जानकारी सुबह पांच बजकर 22 मिनट पर दी गई। इसके बाद दमकल की 30 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। करीब डेढ़ सौ दमकल कर्मियों ने बचाव अभियान चलाया और 63 लोगों को आग से घिरे भवन से बाहर निकाला। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। इस भीषण हादसे में 43 मजदूरों की मौत हो गई। दो दमकल कर्मी भी बचाव कार्य के दौरान घायल हो गए हैं।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *