Categories: UP

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में भी मौसम में हुआ बदलाव

गौरव जैन

रामपुर। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलने लगा है। कई दिन से धूप का आनंद ले रहे लोगों को अब कड़ाके की ठंड का सामना करने के लिए तैयार हो जाना चाहिए। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण तेज हवाओं के साथ बारिश होने और ओले गिरने की संभावना है। जिससे तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक होने की सम्भावना है।

मौसम विभाग के अनुसार 12 और 13 दिसंबर को तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं। इससे तापमान तेजी से नीचे आएगा और सर्दी बढ़ जाएगी। करीब एक सप्ताह तक लोगों को शीतलहर का सामना करना पड़ेगा। गुरूवार को सुबह से ही आसमान में धुंध छाई हुई है। सूरज के दर्शन न होने के कारण लोगों को सर्दी का एहसास हो रहा है।

pnn24.in

Recent Posts

गाजीपुर जिलाधिकारी साहिबा..! ये तस्वीर बताती है कि चुनावो में आचार संहिता का उलंघन हो रहा है

शहनवाज़ अहमद डेस्क: गाजीपुर में चुनावी बिगुल फुक चूका है। अंसारी परिवार का गढ़ माने…

3 hours ago

बोले शरद पवार ‘पीएम मोदी लोगो के दिलो से उतरते जा रहे है, विपक्षी दलों के नेताओं को लेकर दिए गये बयानो से पीएम मोदी की छवि को ख़राब किया’

ईदुल अमीन डेस्क: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने कहा…

3 hours ago

दिल्ली के शास्त्री पार्क में बोले पीएम मोदी ‘जो लोग भ्रष्टाचार रोकने आये थे, वही आज हज़ारो करोड़ के घोटालो में जेल जा रहे है’

आफताब फारुकी डेस्क: दिल्ली के शास्त्री पार्क में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए…

3 hours ago