अस्पताल में भर्ती बीमार पति को खाना खिलाकर घर वापस जाती महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर, महिला हुई गंभीर रूप से घायल

मो सलीम

वाराणसी. कहते है मुसीबत आती है तो सभी तरफ से एक साथ आ जाती है। कुछ लोग तो ऐसे भी कहते है कि मुसीबत अकेले नहीं आती पुरे परिवार को साथ लेकर आती है। शायद ऐसा ही कुछ इस दुखियारी महिला के साथ हुआ है। अस्पताल में भर्ती बीमार पति को खाना खिला कर वापस लौट रही लोहता थाना क्षेत्र के धमरिया गाव निवासिनी 50 वर्षीया बुज़ुर्ग महिला को एक बाइक सवार धक्का मार कर फरार हो गया। बाइक के धक्के से महिला को गंभीर चोटे आई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार धमरिया निवासिनी इस महिला के चार बेटियाँ है। कोई पुत्र नही है। काफी दिनों से पति का स्वास्थ ख़राब होने से घर के खर्च हेतु एक छोटी सी नमकीन बिस्कुट की दूकान खोल कर आने वाली चार पैसो की आमदनी से यह महिला अपने बीमार पति का इजाल करवाती है वही घर में दाल रोटी का जुगाड़ हो जाता है। पति की तबियत ज्यादा ख़राब होने के बाद जिला अस्पताल दीन दयाल उपाध्याय में भर्ती करवाया है।

रोज़ की तरफ आज शाम लगभग 7 बजे के करीब जब वह अपने पति को खाना खिला कर अपने आवास वापस आ रही थी तभी लोहता पुलिया के पास एक अज्ञात बाइक सवार ने पीछे से आकर टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तगड़ी थी कि महिला के सर और मुह पर तगड़ी चोट आई। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। आस पास के राहगीरों ने धमरिया स्थित एक निजी चिकित्सालय में इलाज हेतु भर्ती करवाया है।

अब बेटियों के साथ मुश्किल घड़ी ये है कि एक अस्पताल में पिता भर्ती है, और दुसरे में माँ। गरीबी अपने चरम पर है और परिवार के कमर झुकाये हुवे है। वही मुसीबत है कि कम होने की जगह और बढती ही जा रही है। घटना के सम्बन्ध में प्राप्त समाचार के अनुसार पुलिस को सूचित नही किया गया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को सुचना नही मिली थी।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *