जुबैर शेख
नई दिल्ली: महाराष्ट्र के कई जिलों में हुए परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। अपनी पारंपरिक जिले नागपुर में भी बीजेपी जीत दर्ज नहीं कर पाई। यहां कांग्रेस के 30 सीटों के मुकाबले बीजेपी को 15 सीटें ही मिली हैं। वहीं एनसीपी ने 10 सीटें मिली हैं।
बता दें कि नागपुर जिला परिषद में कुल 58 सीटें थी। पिछले बार नागपुर में बीजेपी को 22 सीटें मिली थी जबकि कांग्रेस के हाथ में 19 सीटें लगी थीं। जबकि एनसीपी को 7 सीटों पर जीत हाथ लगी थी। इस बार के चुनाव में खास बात यह है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के गांव में भी बीजेपी अपनी सीट नहीं बचा पाई है।
नागपुर के अलावा वाशिम जिला परिषद में भाजपा को सात सीटें मिली हैं जबकि कांग्रेस ने यहां कुल 9 सीटों पर जीत दर्ज की है। उधर, अकोला में भाजपा को सात, कांग्रेस को 5 और शिवसेना को 11 सीटें मिली हैं। धुले जिला परिषद के चुनाव में भाजपा ने पहले से बेहतर प्रदर्शन करते हुए 13 सीटों के मुकाबले 39 सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि कांग्रेस को बड़ा नुकसान हुआ है। पिछली बार कांग्रेस को जिला परिषद के चुनाव में कुल 30 सीटें मिली थीं लेकिन इस बार कांग्रेस के हाथ महज सात सीटें आई हैं। नंदूरबार में हुए चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। यहां भाजपा को कुल 22 सीटें तो कांग्रेस को 23 सीटों पर जीत दर्ज हुई है। पालघर में भाजपा को 12 सीटें मिली हैं जबकि कांग्रेस को यहां महज एक सीट पर कामयाबी मिली है।
तारिक़ आज़मी डेस्क: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का एक साक्षात्कार अचानक सुर्खियों में…
तारिक़ खान डेस्क: एक शक इंसान की ज़िन्दगी ही नहीं बल्कि पुरे परिवार को बर्बाद…
शहनवाज़ अहमद डेस्क: गाजीपुर में चुनावी बिगुल फुक चूका है। अंसारी परिवार का गढ़ माने…
मो0 कुमेल डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी के 'बुलडोज़र' वाले बयान पर…
ईदुल अमीन डेस्क: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने कहा…
आफताब फारुकी डेस्क: दिल्ली के शास्त्री पार्क में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए…