देखे वीडियो – भाजपा सांसद के शर्मनाक बिगड़े बोल, कहा शाहीन बाग़ के प्रदर्शनकारी आपके घरो में घुसकर बलात्कार करेगे, उन्हें मार देंगे…….

आफताब अहमद

नई दिल्ली: नफरतो की सियासत अपने परवान चढ़ती जा रही है। लगातार भाजपा नेताओं के द्वारा कोई न कोई विवादित बयान सामने आ रहे है। इसी क्रम में कल मंगलवार को न्यूज़ एजेंसी ANI ने भाजपा सांसद साहिब सिंह वर्मा का एक वीडियो जारी किया है। पश्चिम दिल्ली से सांसद साहिब सिंह वर्मा दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए विकासपुरी में चुनाव प्रचार कर रहे थे।

जिसमे वह शाहीन बाग़ में CAA,NRC पर चल रहे प्रदर्शनकारियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुवे दिखाई दे रहे है। साहब सिंह वर्मा ने कहा है कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में बैठे प्रदर्शनकारियों को एक घंटे में हटाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा की सरकार बनती है तो सरकारी जमीन पर बनीं मस्जिदों को एक महीने में हटा देंगे।

सांसद केवल यही नही रुके बल्कि इसके भी दो हाथ आगे निकलते हुवे उन्होंने कहा कि ‘यह केवल एक मात्र चुनाव नहीं है। यह देश की एकता पर फैसला करने का चुनाव है। अगर भाजपा 11 फरवरी को सत्ता में आती है तो आपको एक घंटे के भीतर वहां पर एक भी प्रदर्शनकारी नजर नहीं आएगा। और एक महीने के भीतर सरकारी जमीन पर बनी एक भी मस्जिद को हम नहीं छोड़ेंगे।’

इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘वहां (शाहीन बाग में) लाखों लोग जमा होते हैं…। दिल्ली के लोगों को सोचना होगा, और फैसला करना होगा..। वे आपके घरों में घुसेंगे, आपकी बहन-बेटियों के साथ बलात्कार करेंगे, उन्हें कत्ल कर देंगे…। आज ही वक्त है, कल मोदी जी और अमित शाह आपको बचाने नहीं आ पाएंगे…।”

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *