कांग्रेसजनों ने लगाया नारा – किसान विरोधी भाजपा सरकार, किसानों के सम्मान में कांग्रेस पार्टी मैदान में

तब्जिल अहमद

कौशाम्बी. कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी के नेतृत्व में किसान जन जागरण अभियान शनिवार को कौशाम्बी जनपद के मुख्यालय के कांग्रेस पार्टी कार्यालय में किसान की समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा एक प्रेस वार्ता आहूत की गई। प्रेस वार्ता में मुख्य अतिथि के रूप पे राधेश्याम कनौजिया मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार किसान विरोधी सरकार है।

किसान के  समस्याओं को लेकर जैसे छुट्टा पशुओं, बिजली बिल, कर्ज माफी,धान खरीद , गेंहू की खरीद आदि कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने प्रत्येक ब्लॉक के  25 कार्यकर्ताओं से अधिक गठन किया। साथ ही पदाधिकारी व कार्यकर्ता किसानों के समस्याओं को गांव गांव में नुक्कड़ सभा कर एक दिन में एक ब्लॉक में 14 सभाएं करेंगे। कांग्रेस किसानों की हितैषी पार्टी है। साथ ही 6 मार्च को तहसील के समाधान दिवस पर हजारों किसानों को एकत्र कर डीएम का घेराव कर किसानों को समस्याओं से अनुदान कराएंगे। उसके बाद 17 मार्च को  किसानों की समस्याओं को निस्तारण हेतु यूपी सरकार का घेराव करेंगे । इस मौके पर जिलाध्यक्ष अरुण विद्यार्थी, पूर्व जिलाध्यक्ष तलत अजीम,तमजीद अहमद, वेद पांडेय, नैयर रिजवी,सैफ अली मौजूद रहे।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *