भाजपा ने समर्पण दिवस के रूप में मनाई पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि

वरुण जैन

स्वार-  पंडित दीन दयाल की पुण्यतिथि को क्षेत्र में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने समर्पण दिवस के रूप में सदभावनापूर्ण मनाया। कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके योगदान के बारे में भी अवगत कराया गया।

भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार क्षेत्र के प्रत्येक सेक्टर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर समर्पण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर पंचायत मसवासी में नगर पंचायत अध्यक्ष हरिओम मौर्य ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे कुशल जनसंघ के संस्थापक होने के साथ साथ अदभुत प्रतिभा के धनी थे। उनकी उत्तम कोटि की विचारधारा थी। वे लाइन की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति पर विशेष ध्यान दिया करते थे।

क्षेत्र के ग्राम रायपुर में स्वार ग्रामीण के मंडल अध्यक्ष पवन कुमार ने कार्यक्रम संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय समाज के अन्तिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के विकास एवं सम्मान की चिन्ता करने वाले, एकात्म मानववाद व अंत्योदय के प्रणेता और हम सभी के पथ-प्रदर्शक थे। वहीं क्षेत्र के गांव धनोरी के शिव मंदिर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष महेश मौर्य ने कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि वे सागर जैसी गहरी सोच रखने वाले थे। उन्होंने संग़ठन के लिए अपना पूरा जीवन न्योछावर कर दिया। आज भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा को लेकर चल रही है। सरकार की सभी योजनाओं का लाभ देश के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचाने का कार्य भाजपा बखूबी कर रही है।

इस दौरान सभी सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्ष व भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे जिसमें भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष दीप गोयल , मंडल उपाध्यक्ष नत्था राम, महेश भारद्वाज, कपिल गुप्ता, दीपक सैनी, मदन प्रधान, राणा जी, देवेंद्र दिवाकर, राजपाल मौर्य, संजीव, वर्मा, कांता चंद्रा, विनोद पाल, सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *