भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह का अजीबोगरीब बयान, कहा – देश के 80% मुस्लमान देशभक्त नही, ओवैसी को पाकिस्तान भेज देना चाहिये

संजय ठाकुर

बलिया। भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह और विवादित बयान एक दुसरे के पूरक होते जा रहे है। लगातार विवादित बयानों के वजह से सुर्खियों को बटोरने वाले सुरेन्द्र सिंह ने इस बार विवादों में अपने ब्यान की हदों को पार कर यहाँ तक कह डाला है कि देश के 80 प्रतिशत मुस्लमान देशभक्त नही है। सुरेन्द्र सिंह के इस बयान को लेकर काफी राजनैतिक रूप से आलोचनाये हो रही है।

अमर उजाला ने इस सम्बन्ध में एक खबर का प्रकाशन किया है। खबर में बताया गया है कि बलिया जिले के बैरिया सीट से विधायक सुरेन्द्र सिंह ने मंगलवार को एक अजीबोगरीब बयान देते हुवे कहा है कि हिंदुस्तान में रहने वाले 80 प्रतिशत मुसलमान देशभक्त नहीं हैं। वे रहते हैं हिंदुस्तान में, खाते हैं हिंदुस्तान का किन्तु उनके मन में हमेशा पाकिस्तान ही बसता है।

बताते चले कि भाजपा विधायक ऐसे कई पहले भी विवादित बयान दे चुके है जिससे पार्टी की किरकिरी हुई है। इसी क्रम में मंगलवार को विधायक सुरेन्द्र सिंह चांदपुर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बातचीत के दौरान उन्होंने असद्दुदीन ओवैसी को पाकिस्तान का सबसे बड़ा हितैषी बताते हुए कहा कि हिंदुस्तान व हिंदुस्तानियों के हित की बात यह व्यक्ति कभी नहीं करता है। सरकार को चाहिए उसे पाकिस्तान भेजवा दे। यही नहीं भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कांग्रेस को मुसलमानों का हितैषी बताते हुए कहा कि कांग्रेसी नेता अपने स्वार्थ के लिए देश को को खण्डित करना चाहते हैं। पर इस देश की सौ करोड़ से अधिक हिंदुओं की आबादी उन्हें अपने मनसूबे में सफल नही होने देगी।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *