देखे मौके की फोटो और वीडियो – कानपुर प्रदर्शन न खत्म करने पर अडी महिलाओं से देर रात खाली करवाया प्रशासन ने मुहम्मद अली पार्क, महिलाये बैठी सडक पर, जाने क्या है मौके की स्थिति

आदिल अहमद

कानपुर। शहर के मध्य मुहम्मद अली पार्क में CAA-NRC की मुखालफत कर रही महिलाओं का प्रदर्शन बीती देर रात पुलिस ने खत्म करवा कर पार्क खाली करवा लिया है। लगातार तीन दिनों से प्रशासन इस प्रदर्शन को खत्म करवाने की कवायद कर रहा था।

इस दौरान पहले शहर क़ाज़ी को प्रशासन ने महिलाओं से वार्ता हेतु भेजा और महिलाओं को समझाने का शहर क़ाज़ी ने प्रयास किया। इस दौरान शहर क़ाज़ी को महिलाओं के तगड़े विरोध का सामना करना पड़ा। वही शहर क़ाज़ी प्रकरण में अपनी भद होते देख मौके से वापस चले गए थे।

इसके बाद प्रदर्शन स्थल पर जिलाधिकारी अपने अमले के सहित पहुचे और प्रदर्शनकारी महिलाओं से वार्ता किया। जिलाधिकारी के द्वारा महिलाओं को आश्वासन दिया गया कि किसी प्रकार का उनके ऊपर मुकदमा दर्ज नही होगा और न ही कोई कार्यवाही होगी।

वही प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि हम यहाँ CAA-NRC जैसे कानून की मुखालफत में बैठे है और जब तक वह कानून वापस नही होगा हम नही हटेगे। हम यहाँ व्यक्तिगत रूप से लगे मुकदमो की वापसी के लिए नहीं बैठे है। काफी देर तक चली वार्ता आखिर असफल रही और जिलाधिकारी वापस चले गए।

इस दौरान बीती रात लगभग 3:30 बजे मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल सहित स्थानीय प्रशासन पंहुचा और काफी मशक्कत के बाद पार्क को खाली करवा लिया गया। इस तरफ पार्क खाली करवाए जाने से नाराज़ प्रदर्शनकारी महिलाये पास की सड़क पर बैठ गई।

इस दौरान सुबह से ही प्रशासन प्रदर्शनकारी महिलाओं की नोकझोक हो रही है। ताज़ा स्थिति के तहत मौके पर प्रशासनिक अमले के साथ प्रयाप्त संख्या में पुलिस बल तैनात है। वही दुसरे तरफ प्रदर्शनकारी महिलाये मौके से हटने को तैयार नही है। लगातार मौके पर नारा लग रहा है कि लाठी-गोली खायेगे, पार्क से नहीं जायेगे।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *