लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर 17 के खिलाफ कार्रवाई, 21 लोगों से वसूला जुर्माना, 6 बाइक सीज

वरुण जैन

स्वार। लॉक डाउन का उल्लंघन करने को लेकर स्थानीय प्रशासन बेहद सख्त लहजे में दिखाई दिया। उपजिलाधिकारी ने लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर 17 लोगों के खिलाफ 188 की कार्रवाई सुनिश्चित की है। जबकि 21 लोगों से जुर्माना वसूला गया है। इसके साथ ही 6 बाइके की गई हैं।

कोरोना वायरस से बचाव के लिए पूरा देश हाई अलर्ट है। जिसके लिए पूरे देश में एक साथ लॉक डाउन जारी किया गया है। जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह के सख्त नेतृत्व में स्थानीय प्रशासन भी कोई कमी नहीं छोड़ रहा है। इसके बावजूद भी कुछ लोग बाज नहीं आ रहे हैं। जिसको लेकर गुरुवार को उपजिलाधिकारी राकेश गुप्ता व पुलिस क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपाल सिंह पुलिस बल के साथ क्षेत्र में लॉक डाउन के निरीक्षण पर थे। इस दौरान उन्होंने लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बेहद सख्त रवैया अपनाया। लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर 17 लोगों के खिलाफ 188 के अंतर्गत कार्रवाई की गई जबकि 21 लोगों को बिना वजह घूमने ओर 13 हजार पाँच सौ रुपये जुर्माना बसूला गया। इसके साथ ही 6 बाइक भी सीज की गई।

टीम ने कस्बे की सब्जी मंडी को भी हटवा दिया। लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों को चेतावनी भी दी गयी कि अगर दोबारा लॉक डाउन का उल्लंघन करते पकड़ा गया तो जेल भेजा जाएगा। उपजिलाधिकारी राकेश गुप्ता ने बताया सब्जी व फल बिक्रेताओं को शाम 5 बजे से 8 बजे तक छूट दी गयी है। लेकिन किसी भी दुकान पर भीड़ को देखा गया तो कार्रवाई की जायेगी। जल्द ही सभी आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के लिए फोन नम्बर उपलब्ध कराए जाएंगे। जिससे घर बैठे ही जरुरी समान मंगवाया जा सकेगा। लॉक डाउन में किसी भी तरह का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उपजिलाधिकारी राकेश गुप्ता ने नगर के जरूरी सामान विक्रेताओं को चेतावनी दी कि अगर समान का अधिक दाम वसूली करने की शिकायत मिली तो उनके खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई जायेगी।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *