गौ सेवा परिवार ने प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर में वैदिक रंगोत्सव का किया आयोजन

गौरव जैन

रामपुर। गौ सेवा परिवार ने प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर में वैदिक रंगोत्सव का आयोजन किया। रंगोत्सव का प्रारंभ होली गीत गायनऔर भजनों से किया गया उसके बाद फूलो और चंदन का लेप लगाकर ब्रज की होली का आनंद लिया गया।
गौ सेवा परिवार ने उत्सव को पूर्णतयः पारंपरिक और वैदिक रखा था यह तक कि रंग भी टेसू के फूल, चुकंदर, पालक और हल्दी से बनाये गए थे। और ये संदेश देने की कोशिश की गई कि केमिकल वाले रंगों से बचे और वैदिक होली की तरफ आये।

रंगोत्सव में बरसाने के लठमार होली का नजारा भी देखने को मिला। युवक और युवतियों ने बांस की टोकरी और लठ से बरसाने की लठमार होली का भी लुत्फ उठाया। शहर के सभी सम्मानित लोगो ने रंगोत्सव में शिरकत की। और वैदिक होली को सराहा।

गौ सेवा परिवार 3 साल से वैदिक होली राधा कृष्ण मंदिर में बना रहा है और सभी सामाजिक संस्थाओं का इसमें सहयोग रहता है। रंगोत्सव में संजय सागर, अमित, राघव, शीतल बंसल, पुरु, प्रांजल अग्रवाल, रजत मेहरोत्रा, मुदित अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, पंकज रस्तोगी, अंशिका अग्रवाल, आरती विरमानी, मोनू अग्रवाल, दीपा अग्रवाल, गिरिराज सरन अग्रवाल, दक्ष, मोहित अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, घनश्याम अग्र्रवाल, कार्तिक भटनागर, पंखुरी अग्रवाल, वंश अग्रवाल, हर्षित भटनागर, वरुण जोशी, पुनिता जोशी आदि गौ सेवा परिवार के सभी लोग मौजूद रहे।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *