निम्मी को रहा था रामपुर से लगाव, निधन से नवेद मियां दुखी

गौरव जैन

रामपुर। मशहूर फिल्म स्टार निम्मी को रामपुर से लगाव था। वह अपने कैरियर के शुरुआती दिनों में रामपुर आई भी थीं। पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां जब भी मुंबई जाते थे तो उनसे जरूर मिलते थे। निम्मी के इंतकाल पर नवेद मियां ने गम का इजहार किया है।

सुपरस्टार दिलीप कुमार, देवानंद और राजकपूर के साथ हिट फिल्मों में काम कर चुकी निम्मी का बुद्धवार रात्रि मुंबई में निधन हुआ है। गुरुवार को उनको दफनाया गया। उन्होंने आन, उड़न खटोला, भाई भाई, कुंदन, मेरे महबूब, बरसात, आकाशदीप और बसंत बहार जैसी चर्चित फिल्मों में काम किया था। निम्मी के इंतकाल पर पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद ने शोक जताया है।

नवेद मियां ने बताया कि निम्मी का जन्म आगरा में हुआ था। वह फिल्म स्टार बनने से पहले रामपुर आई भी थीं। यह बात खुद निम्मी ने उन्हें बताई थी। नवेद मियां ने बताया कि 1995 से 2018 तक वह जब भी मुंबई जाते थे तो निम्मी से जरूर मिलते थे। वह बहुत अच्छे अखलाक वाली औरत थीं और उनसे मिलकर बहुत अच्छा लगता था। उन्हीं दीनी मालूमात बहुत ज्यादा थी। नवेद मियां ने बताया कि निम्मी से उनकी पहली मुलाकात अपनी बहन समन आपा के घर पर हुई थी। निम्मी समन आपा की सास आंटी नैयर की दोस्त थीं।

नवेद मियां ने बताया कि जब कल उन्हें इंतकाल की खबर मिली तो उन्होंने सबसे पहले निम्मी की देखभाल करने वाले उनके रिश्तेदार इज़हार से बात की। इसके बाद फिल्म स्टार सायरा बानो, आशा पारेख, वहीदा रहमान को फोन कर इस बारे में बताया, लेकिन लाॅकडाउन की वजह से निम्मी के दफन में उन समेत तमाम लोग शामिल नहीं हो सके।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *