Categories: Bihar

डिप्रेशन में आकर बीकॉम की छात्रा ने फंदे से लटककर की खुदकुशी

गोपाल जी

पटना. बिहार भागलपुर के जगदीशपुर में बायपास थाना क्षेत्र के जमनी गांव में मंगलवार रात एक बीकॉम पार्ट-2 की छात्रा ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। बुधवार सुबह परिजनों को घटना की जानकारी मिली। पिता के बयान पर पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को पिता अशोक मंडल ने बताया कि 20 वर्षीया नेहा भारती रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह में मां उसके कमरे में गई तो देखा नेहा फंदे से लटक रही थी। परिजनों ने बताया कि नेहा कुछ दिनों से तनाव में रहती थी। पूछने पर कुछ नहीं बोलती थी। वह इंटर की पढ़ाई मारवाड़ी कॉलेज से की थी।  इसके बाद धोरैया कॉलेज से बीकॉम पार्ट-2 की पढ़ाई कर रही थी। साथ ही वह एक निजी स्कूल में शिक्षिका भी थी।

चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थी। उसकी मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि पिता के बयान पर केस दर्ज किया गया है। आत्महत्या के बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

pnn24.in

Recent Posts

क्या दूध पीकर घर से बाहर निकलना चाहिए या नही…?

आफताब फारुकी डेस्क: हिंदू धर्म में शुभ और अशुभ कार्य को लेकर बहुत अधिक मान्यता…

16 mins ago

“अर्ल ग्रे टी” का करे सेवन, मिलेंगे ये 5 फायदे

शिखा प्रियदर्शिनी डेस्क: आजकल गर्मी के कारण जीना बेहाल हो गया है। भीषण गर्मी की…

50 mins ago

गाजीपुर लोकसभा चुनाव: चुनावी दंगल में मैदान में बचे अब 11 प्रत्याशी, अफजाल अंसारी की पुत्री नुसरत का परचा हुआ ख़ारिज

रेयाज अहमद गाजीपुर: लोकसभा चुनाव हेतु गाजीपुर की सियासी रण में अब कुल 11 प्रत्याशी…

2 hours ago

कब्ज़ की समस्या का घरेलु इलाज है ‘सब्जा बीज’, जाने कितने गुणों से भरपूर है यह प्राकृतिक उपहार

शिखा प्रियदर्शिनी डेस्क: कब्ज़ की समस्या आजकल बिल्कुल आम है। लोगों को कई कारणों से…

2 hours ago