Categories: UP

पूर्वांचल में आज छाया कोरोना का कहर, एक ही दिन में मिले सर्वाधिक 34 संक्रमित, जाने अकेले गाजीपुर में मिले 13 संक्रमित

आफताब फारुकी/ए जावेद/संजय ठाकुर

डेस्क। पुरे पूर्वांचल में आज कोरोना का कहर आज नाजिल हुआ है। आज शुक्रवार को एक ही दिन में कुल 34 कोरोना संक्रमितो के मिलने से पूर्वांचल के स्वास्थ्य विभाग में हडकम्प की स्थिति हो गई है। आज मिले कोरोना संक्रमितो में सबसे अधिक संख्या गाजीपुर की है जहा कुल 13 नए मामले प्रकाश में आये है। वही दुसरे नम्बर पर अभी तक ग्रीन ज़ोन में रहा जिला बलिया है जहा 9 संक्रमित मिले है।

जौनपुर में 4, वाराणसी में 3, चंदौली 2, आजमगढ़, मऊ तथा भदोही में 1-1 मरीज़ मिलने के बाद अब पूर्वांचल के तीनो मंडल में कुल संक्रमितो की संक्या 177 हो चुकी है। सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। कुल संक्रमिति में से 63 प्रवासी हैं, जो महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली से लौटे हैं। शुक्रवार को वाराणसी में मिले दो मरीजों को छोड़कर सभी पॉजिटिव रिपोर्ट प्रवासीयो की हैं।

जनपद गाजीपुर में मिले कुल 13 संक्रमितो में अकेले आधा दर्जन संक्रमित गोपालपुर गांव से सम्बंधित है। इसके अलावा ढोढ़ाबीर गांव, भीखमपुर, भरथना, फत्तेपुरअटवा, बयेपुर देवकली, गरुआ मकसूदपुर गांव में एक-एक संक्रमित मिला है। वही गाजीपुर में ही क्वारंटीन मऊ के सरया गांव का एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला है। ये सभी संक्रमित महाराष्ट्र से आए थे। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 27 हो गई है।

इसी क्रम में आज शुक्रवार को बलिया में नौ पॉजिटिव नये केस मिले है। इनमें से आठ लोग चांददियर निवासी संक्रमित किशोर के साथ अहमदाबाद से और एक लड़की कोलकाता से आई थी। जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 10 हो गई है। वही चंदौली में मिले दोनों संक्रमित मुंबई से ऑटो और स्कूटी से 12 मई को आए थे। ये दोनों बरंगा, और बिसौरी, के हैं। चंदौली में मरीजों की संख्या अब 3 हो गई है। लॉक डाउन से लगातार ग्रीन ज़ोन में रहे इस जनपद में कल पहला मरीज़ मिला था। इसके बाद आज दो और संक्रमित मिले है। मऊ के परदहां ब्लाक के अहिलाद गांव में दिल्ली से लौटा 22 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला। अब जिले में कुल तीन संक्रमित मरीज हो गए हैं। एक स्वस्थ हो चुका है। इस प्रकार कुल एक्टिव केस 2 है।

वाराणसी में शिवाला निवासी 80 वर्षीय बीएचयू के रिटायर्ड प्रोफेसर और नरिया, सुंदरपुर निवासी रिटायर्ड एडीएम के 42 वर्षीय पुत्र और जंसा के युवक की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। यहां संक्रमितों की संख्या अब 92 हो गई है। इनमें 35 एक्टिव केस हैं। भदोही में रघुरामपुर (रमईपुर) गांव के एक परिवार के 16 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। उनमें से नौ साल का बालक पॉजिटिव मिला है। जिले में संक्रमितों की संख्या चार हो गई है। जौनपुर में शुक्रवार को चार कोरोना पॉजिटिव मिले। सभी मुंबई से आठ मई को बोलेरो और बाइक से आए थे। इनमें से दो तरसावा और एक डीह अशरफाबाद का है। एक अन्य सुल्तानपुर जिले का है। वह भी डीह अशरफाबाद निवासी के साथ आया था। जिले में अब 18 पाजिटिव हो गए हैं।

आजमगढ़ में भी एक युवक पाजिटिव मिला है। इसने दिल्ली में 13 मई को सैंपल दिया था। कार से भाई के साथ लौट रहा था। रास्ते में उसके पॉजिटिव होने की सुचना उसको प्रदान किया गया। इसके बाद वह सीधे खुद ही मेडिकल कालेज आजमगढ़ पहुंच गया। भाई की रिपोर्ट आनी बाकी है। वही चार में कोरोना संक्रमित होने की सूचना मिलते ही कार चालक भाग खड़ा हुआ।

इस तरह पुरे पूर्वांचल में आज शुक्रवार का दिन कोरोना लेकर आने वाला दिन साबित हुआ। अब तक की रिपोर्टस में सबसे अधिक एक दिन में मरीज़ आज पूर्वांचल में मिले है। कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए लॉक डाउन 4 की घोषणा हो चुकी है। इसके बावजूद संक्रमण की चेन टूटने की नाम नही ले रही है जो एक चिंता का विषय है।

pnn24.in

Recent Posts

लखीमपुर (खीरी): हो गई तैयार पोलिंग पार्टी, मतदान स्थलों पर सकुशल पहुंची पोलिंग पार्टियां

फारुख हुसैन लखीमपुर खीरी: लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए जिले में 1638 मतदान केंद्र,…

4 mins ago

बुझ गया कुल का दीपक: नदी में नहाने गए मासूम की डूबने से हुई मौत

रेयाज अहमद गाजीपुर: मोहम्दाबाद के भांवरकोल थाना क्षेत्र के वीरपुर ग्राम स्थित गंगा घाट पर…

36 mins ago