इश्क का ऐसा चक्कर, लड़की को लेकर लड़की हुई रफूचक्कर, पुलिस ने किया मामला दर्ज

हर्मेश भाटिया

रामपुर। इश्क पर किसका जोर होता है साहब, ये तो किसी से हो सकता है। शायद इश्क का ही है बड़ा चक्कर की एक लड़की दूसरी लड़की को लेकर हो गई है रफूचक्कर। यूपी के रामपुर में यह हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां पर दो दोस्त कि दोस्ती इतनी आगे बढ़ी कि दोनों किशोरिया एक दुसरे को पसंद करने लगी और एक दुसरे से प्यार के आगोश में समां गई। प्रेम इतना परवान चढ़ा की दोनों ने एक दूसरे के साथ हमेशा के लिए एक साथ रहने का फैसला कर लिया।

जब इस बात का परिवार वालों को पता लगा तो उन्होंने उसका विरोध किया। जिस पर दोनों ही किशोरी घर छोड़कर फरार हो गई। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इस मामले में परिवार वालों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई में जुट गई है।

मामल थाना शहज़ादनगर क्षेत्र के धमोरा गांव का है, जहा आस पड़ोस में रहने वाली दो किशोरियों को एक दुसरे से प्यार हो जाता है। दोनों एक साथ रहने का मनबना लिया जिससे नाराज़ परिजनों ने दोनों का विरोध किया। दोनों किशोरी घर से दवाई लेने का बहाना बनाया और घर से निकली ऐसा कि वापस नही आई। और फरार हो गई।

परिजनों ने उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश में रह रहे अपने परिचित लोगो के यहाँ तलाश किया मगर दोनो का कही आता पता नही लग सका। थक हार कर परिवार वालो ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है पुलिस ने दोनों की बात सुनते हुए तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

वहीँ इस मामले दोनो किशोरियों के परिजन ने बताया कि उनकी लडकिया बहुत अच्छी आपस मे दोस्त थी। दोस्ती इतनी बड़ी के दोनों आपस मे प्रेम करने लगी जिसका हमने विरोध किया तो वो घर से दवाई लेने के बहाने चली गई। अब दोनों लड़की के परिवार वाले एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *