टांडा नगरपालिका ने नालों पर अबैध निर्माण पर उन्नीस लोगों को जारी किए नोटिस, नालों में अवैध निर्माण में पूर्व चैयरमैन का मकान भी है शामिल

वरुण जैन

टांडा। नालों पर अतिक्रमण कर मकान बनाने वालों के खिलाफ नगर पालिका प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाना शुरू कर दिया है। पालिका प्रशासन ने उन्नीस लोगों के खिलाफ नोटिस जारी किया है। नालों पर अवैध निर्माण में पूर्व चैयरमैन का मकान भी शामिल है।

नगरपालिका के मोहल्ला सेटाखेड़ा व काजीपुरा में कुछ लोगों नें नाले पर अबैध निर्माण कर लिया है। जिसके कारण नगर में लोगों के घरों में पानी भरने के साथ ही पानी की निकासी चौपट हो गई है। लम्बे समय से शिकायतों के बाद नगरपालिका टांडा ने एक्शन लिया है। पालिका प्रशासन ने अवैध निर्माण करने वालों को चिन्हित कर उन्नीस लोगों की सूची अधिकारियों को सौपी है। जिसके बाद सभी लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं।

बता दे कि नालों पर बने मकानों के कारण नाले की सफाई होने में रुकावट आ रही थी। सफाई न होने के कारण नगर के लगभग चार सौ घरों में बारिश का पानी घुस जाता है। जिससे लोगों का कीमती सामान सहित अनाज खराब हो जाता है। जिसको गंभीरता से लेते हुए नगरपालिका प्रशासन ने उन्नीस लोगों को नोटिस जारी कर जल्द से जल्द नालों पर बने अवैध निर्माण को हटाने की चेतावनी दी है। नगर पालिका प्रशासन के द्वारा नोटिस जारी की सूची में पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय अब्दुल मजीद का मकान भी शामिल है। जिसपर पालिका प्रशासन ने उनके बेटे सरफराज के नाम भी नोटिस जारी किया है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *