तारिक आज़मी
नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। देश में जारी लॉकडाउन के बावजूद इसके मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। इस बीच देश में कोरोना वायरस का मामला 5.85 लाख के पार पहुच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज बुद्धवार को सुबह जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 5,85,493 हो गई है।
भारत में अब तक कुल 5.87 लाख संक्रमण के मामले सामने आने के बाद दुनिया के कोरोना संक्रमित मरीजों के फेहरिश्त में चौथे स्थान पर है। अमेरिका में कुल संक्रमित 26.80 लाख है वही ब्राज़ील में 14.10 लाख है। इसके अलावा रूस में 6.48 लाख संक्रमित अब तक मिल चुके है। इसके बाद चौथे नम्बर पर भारत है और पांचवे पर यूके में 3.13 लाख संक्रमित अब तक ट्रैक हो चुके है। भारत में 30 जून तक कुल 88,26,585 नमूनों का परीक्षण किया गया है। वहीं, अकेले 30 जून को 2,17,931 सैंपलों की टेस्टिंग की गई है। प़ॉजिटिविट रेट यानी सैंपल के परीक्षण के बाद संक्रमित निकलने वाले मरीज़ 8.55 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटों में जिन पांच राज्यों में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। उनमें महाराष्ट्र शीर्ष पर है। महाराष्ट्र में 4878 नए COVID-19 केस आए हैं। महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु में 3943, दिल्ली में 2199, कर्नाटक में 947 और तेलंगाना में 945 नए मामले सामने आए हैं। कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या के लिहाज से भी महाराष्ट्र देश में सबसे ऊपर है। इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का नंबर है। कोरोना मामलों के लिहाज से देश में महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु, गुजरात और उत्तर प्रदेश शीर्ष 5 राज्यों में शुमार हैं।
मो0 कुमेल डेस्क: कानपुर में एक छात्र की बर्बर पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर…
अनुराग पाण्डेय डेस्क: अफसाना, सौरभ के इश्क में आस्था बन गई थी। अफसाना से आस्था…
आफताब फारुकी डेस्क: ग़ज़ा में बंधक बनाए गए इसराइली लोगों की रिहाई के लिए हज़ारों…
आदिल अहमद डेस्क: तेलंगाना के आदिलाबाद में भाषण देते हुए अमित शाह ने एक बार…
ईदुल अमीन डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक टीवी साक्षात्कार में दावा किया…
शफी उस्मानी डेस्क: सुप्रीम कोर्ट के एक अधिवक्ता ने चुनाव आयोग को नोटिस भेजकर प्रधानमंत्री…