Categories: UP

मऊ पुलिस की लापरवाही, अदालत से स्टे के बाद भी शिवमंदिर की विवादित संपत्ति कर हो रहा दबंग द्वारा अवैध निर्माण, पुलिस मौन

मुकेश यादव

मधुबन (मऊ): रामपुर थाना क्षेत्र के फूलपूर गांव मे शिवमन्दिर की विवादित जमीन पर काम फिर शुरू कर दिया गया है। मालूम हो कि  शिवमन्दिर आराजी नम्बर 133 मे स्थित है। वहीं बगल में आराजी नम्बर 132 है, जो विवादित है और मंदिर कमेटी इस संपत्ति को अपनी बताती है। वही दीवनी अदालत से इस संपत्ति पर स्थगन आदेश भी है। बावजूद इसके सारी जानकारी तहसील प्रशासन तथा रामपुर थानाध्यक्ष को होने के बाद भी एक बार फिर से निर्माण कराया जा रहा है।

शिवमन्दिर की जमीन पर अबैध निर्माण का सिल सिला दो माह पहले से चल रहा है लेकीन प्रशसन द्वारा रोक दिया गया था। लेकीन आज सुबह से ही फिर जबरीया निर्माण शुरू कर दिया गया है। जिसको लेकर ग्रामीणो मे आक्रोश है।योगी सरकार मे भी मन्दिर सुरक्षित नही है। हिन्दू युवा वाहिनी के सदस्य भी दौरा कर चुके है। मगर बहुबल के सामने वो भी कुछ शायद करना नहीं चाहते है। अब देखना होगा कि स्थानीय थानेदार साहब शिवमंदिर की विवादित संपत्ति को बचा पाते है अथवा दबंगों के आगे हाय हेल्लो करके इस विवादित संपत्ति पर गैरकानूनी कार्य करवा लेते है।

pnn24.in

Recent Posts

शादीशुदा महिला ने अपने लिव इन पार्टनर की तवे से पीट पीट कर किया हत्या, चढ़ी पुलिस के हत्थे

मो0 कुमेल डेस्क: गुरुग्राम में एक महिला ने बेहद मामूली बात का ऐसा बतंगढ़ खड़ा…

4 hours ago

प्रचार के दरमियान कन्हैया कुमार पर हमला करने वाले रणबीर भाटी को दिल्ली पुलिस ने दबोचा, दूसरा आरोपी अभी भी फरार

एच0 भाटिया डेस्क: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार और आप पार्षद छाया शर्मा के साथ मारपीट…

4 hours ago