Categories: Crime

राम मंदिर के नाम पर ले रहा था नरेन्द्र राणा चंदा, शिकायत पर पुलिस ने धर दबोचा

मनोज गोयल

मुजफ्फरनगर। श्रीराम तीर्थ ट्रस्ट बनाकर अयोध्या में मंदिर निर्माण के नाम पर चंदा वसूली के आरोप में पुलिस ने मुजफ्फरनगर निवासी नरेंद्र राणा को गिरफ्तार किया है। राम मंदिर के नाम पर ठगी की शिकायत विश्व हिन्दू परिषद(विहिप) ने की थी। इसके बाद मेडिकल पुलिस ने ट्रस्ट कार्यालय को बंद करा दिया है। ट्रस्ट अध्यक्ष नरेन्द्र राणा को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।  विहिप ने कहा है कि अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए कोई चंदा नहीं लिया जा रहा है।

विहिप के महानगर संयोजक अर्जुन राठी, महानगर मंत्री निमेष वशिष्ठ के अनुसार गढ़रोड स्थित गांव जिठौली में मंदिर से कुछ लोगों ने यह एनाउंसमेंट कराया कि वे अयोध्या मंदिर निर्माण के लिए चंदा इकट्ठा कर रहे हैं। चंदा लेने के लिए वह शनिवार को आएंगे। विहिप कार्यकर्ता दिग्विजय सिंह तोमर ने इसकी सूचना अपने पदाधिकारियों को दी। विहिप पदाधिकारियों ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने खाता संख्या जारी कर रखा है। उसी खाते में मंदिर निर्माण सहयोग राशि ली जा रही है। इसके अलावा चंदा वसूली का कोई आदेश या अधिकार नहीं है। व्यक्तिगत तौर से कोई चंदा नहीं वसूल सकता।

विहिप, बजरंग दल के दर्जनों कार्यकर्ता गांव जिठौली में मंदिर पर पहुंचे। उन्होंने एनाउंसमेंट करने वालों की जानकारी ली। इसके बाद श्रीराम तीर्थ ट्रस्ट के जागृति विहार स्थित कार्यालय पर पहुंचे। यहां ट्रस्ट अध्यक्ष नरेंद्र राणा निवासी गांव कुरालसी, मुजफ्फरनगर मौजूद मिला। चंदा इकट्ठा किसके आदेश पर हो रहा है, वह इसकी जानकारी नहीं दे पाया। विहिप पदाधिकारियों की सूचना पर मेडिकल थाना पुलिस आ गई। पुलिस ने ट्रस्ट के दफ्तर को बंद करा दिया और नरेंद्र को पूछताछ के लिए थाने पर ले गई। इस मामले में विहिप के जागृति विहार प्रखंड मंत्री अर्जुन त्यागी ने मेडिकल थाने में नरेंद्र राणा व अज्ञात को नामजद करते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर नरेन्द्र राणा को गिरफ्तार कर लिया है।

pnn24.in

Recent Posts

गाजीपुर जिलाधिकारी साहिबा..! ये तस्वीर बताती है कि चुनावो में आचार संहिता का उलंघन हो रहा है

शहनवाज़ अहमद डेस्क: गाजीपुर में चुनावी बिगुल फुक चूका है। अंसारी परिवार का गढ़ माने…

2 hours ago

बोले शरद पवार ‘पीएम मोदी लोगो के दिलो से उतरते जा रहे है, विपक्षी दलों के नेताओं को लेकर दिए गये बयानो से पीएम मोदी की छवि को ख़राब किया’

ईदुल अमीन डेस्क: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने कहा…

3 hours ago

दिल्ली के शास्त्री पार्क में बोले पीएम मोदी ‘जो लोग भ्रष्टाचार रोकने आये थे, वही आज हज़ारो करोड़ के घोटालो में जेल जा रहे है’

आफताब फारुकी डेस्क: दिल्ली के शास्त्री पार्क में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए…

3 hours ago