बेगुसराय से भाजपा के बागी आशुतोष ने उड़ाई भाजपा की नींद, कहा गिरिराज सिंह ने किया मतदाताओ से छल, वो हिन्दू ह्रदय सम्राट है और यहाँ कोई हिन्दू नही बल्कि सब गरीब है

अनिल कुमार

पटना। बिहार में जारी सियासी दंगल में पाला बदलने का खेल भी जारी है। बेगूसराय में बीजेपी के बागी आशुतोष ने भाजपा की नींद उड़ा रखी है। वह निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुवे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर जमकर हमला बोलते हुवे उन्हें मतदाताओ के साथ छल करने वाला तक बताया है। उन्होंने कहा है कि, ‘मैं भारतीय जनता पार्टी में 20 वर्षों का सेवा दिया हूं लेकिन जब 2019 में सांसद के रूप में गिरिराज जी आए, तो पूरे बेगूसराय का मतदाता बगैर किसी सवाल के उनको 7.5 लाख वोट से जिताने का काम किया।’

आशुतोष ने कहा, ‘वो गरीब के नेता तो हैं नहीं। वो गरीब के बीच में कहां जाते हैं। वो दिल्ली में होम क्वारंटाइन हो गए। वो हिंदू हृदय सम्राट हैं और जो हिंदू होगा, उसके सम्राट हैं और यहां सब तो हिंदू हैं नहीं, यहां तो सब गरीब हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘यहां पिछड़े नेतृत्व की शून्यता थी। हमने गिरिराज दा को भी कहा कि इस समाज का एक बेटा हो लेकिन उन्होंने राजनीति को रिश्तेदारी में बदल दिया। रिश्तेदारी में बदलकर टिकट जिनको दिया, उससे पूरा समाज आहत है। भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री ने यहां के मतदाताओं के साथ छल किया है और छल का परिणाम उनको 10 तारीख के रूप में दिखाई पड़ेगा।’

उन्होंने कहा, ‘जिला महामंत्री होने के नाते मैंने उनके (गिरिराज सिंह) समक्ष इस बात को रखा था। आदरणीय सांसद ने प्रदेश नेतृत्व को भी गुमराह किया है। वो नीतीश जी की सरकार नहीं देखना चाहते थे। वो साजिश करते हैं। इस साजिश के विरुद्ध जिला के महामंत्री ने आवाज उठाई है। उन्होंने टिकट का जो बंटवारा किया, वो जनता के जनादेश के विरुद्ध किया है। उनको तो आना चाहिए। वैसे भी वो जनता-कार्यकर्ता से मिलते नहीं हैं। कहते हैं कि हमारा जनता से सीधा कॉन्टैक्ट है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *