देखे वीडियो – भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह का विवादित बयान, कहा रेप जैसी घटनाओं को रोकने के लिए बनाये लडकियों को संस्कारी, कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा “भाजपा-आरएसएस की घटिया सोच”

तारिक खान/ संजय ठाकुर

बलिया: बौरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह और विवादित बयान एक दुसरे के पर्यायवाची बने हुवे है। हर एक प्रकरण में योगी आदित्यनाथ के करीबी बताये जाने वाले विधायक बौरिया सुरेन्द्र सिंह का कोई न कोई विवादित बयान आ जाता है जिससे पार्टी की अच्छी खासी किरकिरी हो जाती है। ताज़ा प्रकरण में हाथरस कांड के सन्दर्भ में उन्होंने विवादित बयान देकर एक बार फिर बहस का मुद्दा छेड़ दिया है। उन्होंने कहा है कि रेप जैसी घटनाओं को रोकने के लिए “लडकियों का संस्कारी” होना ज़रूरी है।

उनका कहना है कि  सभी पिता और माता का धर्म है कि अपनी जवान बेटी को संस्कारित वातावरण में रहने, चलने और एक शालीन व्यवहार प्रस्तुत करने का तरीका सिखाएं। ये घटनाएं संस्कार से ही रुक सकती हैं, ये वक्तव्य उन्होंने एक टीवी चैनल को दिए जा रहे साक्षात्कार के दरमियान कही। बलिया के विधायक सुरेंद्र सिंह से सवाल था कि “कहा जाता है कि राम राज्य चल रहा है, लेकिन इस राम राज्य में भी रेप जैसी घटनाएं सामने आती हैं। इसका आखिर क्या कारण है?” इस पर सिंह ने कहा कि ”मैं विधायक के साथ-साथ एक शिक्षक हूं। ये घटनाएं संस्कार से ही रुक सकती हैं, शासन और तलवार से रुकने वाली नहीं हैं।

विधायक जी यही नही रुके बल्कि पूरी परिभाषा भी तैयार कर डाला। उन्होंने कहा कि ”सभी पिता और माता का धर्म है कि अपनी जवान बेटी को संस्कारित वातावरण में रहने, चलने और एक शालीन व्यवहार प्रस्तुत करने का तरीका सिखाएं। यह सबका धर्म है, मेरा भी धर्म है, सरकार का भी धर्म है लेकिन परिवार का भी धर्म है। जहां सरकार का धर्म रक्षा करने का है वहीं परिवार का भी धर्म है कि बच्चों में संस्कार डाले। सरकार और संस्कार मिलकर देश को सुंदर रूप दे सकते हैं। दूसरा कोई सामने आने वाला नहीं है।”

वही इस विवादित बयान के बाद विधायक सुरेन्द्र सिंह विपक्ष के निशाने पर जहा आये वही आम जन भी विधायक की बातो पर चर्चा करते दिखाई दे रहे है। खुद उनके विधानसभा क्षेत्र में चाय पान के नुक्कड़ पर उनके बयानों की आलोचनाये सुनाई दे रहे है। इस दरमियान कांग्रेस ने विधायक का बहिष्कार करने की मांग किया है। कांग्रेस ने एक ट्वीट करके कहा है कि “भाजपा आरएसएस की ऐसी घटिया सोच के चलते ही यूपी बेटियों के लिए सबसे असुरक्षित स्थान बन चुका है। बलात्कारी मानसिकता को बल देने वाले ऐसे नेताओं का सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए। सुरेंद्र सिंह योगी जी के चहेते विधायकों में से एक हैं।”

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *