बलिया – भाजपा नेता के घर आयोजित पार्टी में हुई हर्ष फायरिंग, भोजपुरी सिंगर गोलू राजा फायरिंग में घायल

संजय ठाकुर/ अरविन्द यादव

बलिया। सत्ता के हनक को भुनाने में कुछ सत्तारूढ़ भाजपा नेता ऐसी हरकते करते जा रहे है जिससे पार्टी को ही बदनामी झलनी पड़ रही है। एक भाजपा नेता द्वारा हत्या किये जाने का मामला बलिया में अभी ठंडा भी नही पड़ा था कि एक अन्य भाजपा नेता के यहाँ कार्यक्रम के दौरान जमकर हर्ष फायरिंग होने की जानकारी सामने आई। मामला तो तब और भी खुलकर सामने आया जब इस हर्ष फायरिंग में एक लोकप्रिय भोजपुरी गायक और अभिनेता गोलू राजा को गोली लग गई जिससे वह घायल हो गया। घायल होने के बाद नेता जी के लोगो द्वारा मऊ स्थित एक अस्पताल लेकर उस गायक को आया जाता है, जहा एडमिट न होने के कारण बिहार के बक्सर में ले जाकर एडमिट करवाया जाता है।

मामला बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के महकलपुर गाव का है जहा कल देर रात करीब साढ़े 11 बजे भाजपा नेता के यहां कार्यक्रम आयोजित हुआ था। इस कार्यक्रम में आए भोजपुरी गायक व अभिनेता गोलू राजा गोली लगने से घायल हो गए। गोली उनके बांह में लगी है और उन्हें खतरे से बाहर बताया गया है। घटना के बाद गोलू को मऊ ले जाया गया था। बताया जाता है कि वहा एडमिट नही होने के बाद लोग उन्हें बक्सर लेकर चले गए।

बताते चले कि बलिया जनपद में लगातार दूसरे दिन यह हर्ष फायरिंग में गोली लगने की बात सामने आई है। भाजपा नेता भानु प्रकाश दुबे के लड़के के जन्मदिन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। भोजपुरी गायक व अभिनेता गोलू राजा कार्यक्रम पेश कर रहे थे और इस दौरान हर्ष फायरिंग भी की जा रही थी। तभी अचानक गोलू राजा की बांह गोली लग गई और वे मंच पर गिर पड़े।

इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। गोलू के सहयोगी सत्यजीत सरकार से हमारे प्रतिनिधि की बात हुई तो उन्होंने बताया कि महकलपुर में युवा भाजपा नेता के यहां जन्मदिन के कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग के दौरान उन्हें गोली लगी है। गोली अभी शरीर में ही है। एक्स-रे हुआ है। रिपोर्ट आने के बाद ऑपरेशन आदि की प्रक्रिया होगी। गोलू राजा (22) बिहार के नवाडीह थाना क्षेत्र के सिगरहटा गांव के रहने वाले हैं।

वही मामले में गड़वार थानाध्यक्ष अनिल चंद तिवारी ने बताया कि जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में हुई फायरिंग में किसी गायक को गोली लगने की सूचना मिली है। मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। साथ ही गायक से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया है। जांच की जा रही है। वही मामले में मुक़दमा दर्ज हो रहा है। आरोपी की तलाश भी जारी है। जल्द ही मामले में खुलासा किया जायेगा।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *