ज़ुल्म की इन्तेहा और सिसकती इंसानियत – नहीं दे पाई वो चंद महीने का किराया, मकान मालिक ने पेड़ से बाँध कर किया पिटाई, वह गिड़गिड़ाती रही मगर नही पसीजा किसी ज़ालिम का दिल

आदिल अहमद

हमीरपुर : इंसानियत नाम की चीज़ लगता है दुनिया से उठती जा रही है। एक गरीब महिला मकान किराय पर लेती है। उसका किराया वह कुछ महीने मकान मालिक को नही दे पाती है। तो ज़ालिम के परिजन आते है और उस गरीब महिला को पेड़ से बाँध कर पिटाई करते है तथा उसका सब सामान उठा कर बाहर फेक देते है। इस दौरान वह महिला गिड़गिड़ाती रह गई मगर किसी का जरा दिल नहीं पसीजा जो उसकी मदद कर सकता। लोग वीडियो बना रहे थे। वीडियो किसी तरीके से वायरल हो गया और जमकर ट्रेंड करने लगा। इसकी सुचना जब पुलिस को लगी तो मौके पर पहुच कर उसने महिला को बदिश से आज़ाद करवाया। मामले की जांच की बात हो रही है। एएसपी संतोष कुमार ने कहा कि घटना में जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

घटना उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले की है। जहा एक महिला के साथ बर्बरता का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला का घर खाली करवाने के लिए उसे पेड़ से बांध कर पीटा गया और उसके घर का समान बाहर सड़क पर फेंक दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बंधक बनाई गयी महिला को मुक्त करवाया। साथ ही मामले में कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरोप है कि महिला ने घर का किराया नहीं दिया था। इसी वजह से उसे मारपीट कर उसका सामान घर से बाहर फेंक दिया गया।

जिला मुख्यालय के जेल तालाब मोहल्ले में एक महिला को पेड़ से बांध कर बर्बरता की गई। घटना का वीडियो तेज़ी से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। आरोप है कि इलाके के ही भगीरथ प्रजापति ने एक महिला को अपना मकान किराये पर दिया था। महिला ने कुछ महीनों बाद ही मकान का किराया देना बन्द कर दिया। इसी से नाराज होकर भगीरथ प्रजापति के परिजनों ने महिला को घर के बाहर पेड़ में बांध दिया और उसके बाद मारपीट करते हुए उसके घर का सारा सामान घर के बाहर फेंक दिया। इस दौरान, महिला गिड़गिड़ाती रही, लेकीन किसी का दिल नही पसीजा।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *