बिहार की जनता बदलाव चाहती है, वो नितीश और मोदी दोनों से नाराज़ है, भाजपा चिराग से नितीश का घर जला कर खुद का घर रोशन करना चाहती है – कन्हैया कुमार

आफताब फारुकी

नई दिल्ली: बिहार ही नहीं बल्कि अपनी बेबाक टिप्पणी के लिए सम्पूर्ण भारत में सुविख्यात कन्हैया कुमार ने आज एक खबरिया चैनल से विशेष बातचीत में कहा है कि हमारा किसी व्यक्ति से नही बल्कि निति से समझौता हुआ है। हम महागठबंधन के साथी है। इसके अतिरिक्त चिराग पासवान पर भी तंज़ कसते हुवे उन्होंने कहा कि भाजपा चिराग से नीतीश का घर जला कर खुद का घर रोशन करना चाहती है।

कम्युनिस्ट नेता कन्हैया कुमार ने इसी खबरिया चैनल से बात करते हुवे कहा है कि लॉकडाउन के जरिए रोजगार छीना गया। बिहार में सिर्फ कोरोना महामारी नहीं बल्कि बेरोजगारी की महामारी भी है। इस बार लोगों ने बदलाव का संकल्प लिया है। इस बार चुनाव में लोग ऐसी सरकार को चुनेंगे जो युवा को रोजगार दे, शिक्षकों को समान वेतन दे, किसानों को उनकी फसल का दाम दे और निष्पक्ष परीक्षा करा सके। कन्हैया ने कहा कि जन-जन ने ये ठाना है ,नया बिहार बनाना है। खुद की प्रसिद्धि पर एक सवाल का जवाब देते हुवे उन्होने कहा कि ‘हम स्टार नहीं लोगों का प्यार हैं।’

खुद कन्हैया कुमार किसी विधानसभा से चुनाव नही लड़ रहे है। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों ने बदलाव का सपना देखा है। किसी की शादी में बाराती होते हैं तो दूल्हे नहीं बन जाते। पार्टी जो जिम्मेदारी देगी वो करेंगे। सिर्फ चुनाव लड़ना मकसद नहीं है। पार्टी जो कहेगी वो करेंगे। राजनीति टीम वर्क से चलती है। व्यक्तिगत कार्यो से राजनीत नही चलती है। वर्त्तमान में सत्ता के खिलाफ लहर है जो नीतीश के खिलाफ है तो मोदी के खिलाफ भी है। बीजेपी ने चालाकी से ‘चिराग’ अपने हाथ में लिया अपना घर रौशन किया, नीतीश का घर जला रहे हैं। नीतीश को साथ में रखकर डंप कर देना चाहते हैं।’

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *