Categories: UP

मिशन शक्ति के अन्तर्गत छात्राओं ने किया महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन, तदुपरांत वाहन चेकिंग कर काटे चालान

हरमेश भाटिया

रामपुर। मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 23-10-2020 को जनपद के समस्त थानों पर बनायी गयी महिला हेल्प डेस्क का मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ द्वारा डिजिटली उद्घाटन किया गया। इसी क्रम में जनपद रामपुर के समस्त थानों पर शासन के आदेशानुसार महिला हेल्प डेस्क का उच्चीकरण करके मुख्य अतिथि तथा स्कूलों से चयनित छात्राओं द्वारा उद्घाटन किया गया।

इसी क्रम में विद्या मन्दिर कन्या इण्टर कालेज, रामपुर की छात्रा कुमारी प्रतिभा कला को थाना प्रभारी सिविल लाइन, रामपुर बनाया गया तथा वाईट हाल की 04 छात्राओं (दानिया अफीन, रिद्धि सिदान, वंशिका आहुजा तथा फैयाज खान) को उपनिरीक्षक बनाया गया। उक्त छात्राओं को पुलिस द्वारा किये जाने वाले कार्या एवं चुनौतियों के बारे में जानकारी दी गयीं। कुमारी प्रतिभा कला द्वारा महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया गया।

इस दौरान राज्यमन्त्री बलदेव सिंह ओलख,  जिलाधिकारी, रामपुर आन्जनेय कुमार सिंह तथा पुलिस अधीक्षक, रामपुर शगुन गौतम एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। थाना प्रभारी थाना सिविल लाइन, रामपुर बनी कुमारी प्रतिभा कला द्वारा राज्यमन्त्री  बलदेव सिंह ओलख को थाना सिविल लाइन, रामपुर का निरीक्षण कराया गया।

इसके उपरान्त थाना प्रभारी सिविल लाइन, रामपुर बनी कुमारी प्रतिभा कला द्वारा थाने के कार्यालय के कार्यो को देखने के उपरान्त महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त होने वाली शिकायतों को सुना एवं शिकायतों को सुनकर त्वरित निस्तारण हेतु सम्बंन्धित निर्देशित किया गया, तत्पश्चात उनके द्वारा चैकिंग करने की इच्छा जाहिर की गयी। इसी क्रम में राम रहीम पुल के नीचे रेलवे स्टेशन रोड पर संदिग्ध दो पहिया व चार पहिया वाहनों (मोटर साईकिल व कार), केविड-19 के दृष्टिगत बिना मास्क लगाकर चलने वाले व्यक्तियों पर जुर्माना किया गया। चैकिंग के दौरान कोविड-19 में 24 व्यक्तियों से 12 हजार रूपये का जुर्माना तथा मोटर वाहन अधिनियम में 17 चालानों में लगभग 30 हजार रूपये का जुर्माना किया गया।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक, रामपुर एवं अन्य पुलिस अधिकारीगण मौजूद रहे एवं पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा उपरोक्त छात्राओं को समय-समय पर कार्यवाही के दौरान गाइड करते हुए पुलिस के समक्ष आने वाली दिक्कतों के सम्बंध में भी अवगत कराया गया।

pnn24.in

Recent Posts

न्यूज़ क्लिक मामला: एचआर हेड अमित चक्रवर्ती बने सरकारी गवाह, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया अमित की रिहाई का आदेश

तारिक़ खान डेस्क: दिल्ली हाई कोर्ट ने न्यूज़क्लिक के एचआर प्रमुख अमित चक्रवर्ती की रिहाई…

19 hours ago

रफाह पर हमले के मामले में इसराइल के पूर्व प्रधानमंत्री ने नेतन्याहू को दिया चेतावनी, कहा ‘अब युद्ध रोकना होगा’

आदिल अहमद डेस्क: रफाह पर इसराइली हमले को लेकर देश के पूर्व प्रधानमंत्री एहुद ओलमर्ट…

19 hours ago

कांग्रेस ने अशोक गहलोत को अमेठी जबकि भूपेश बघेल को रायबरेली का प्रवेक्षक नियुक्त किया

अनुराग पाण्डेय डेस्क: उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली सीट के लिए कांग्रेस पार्टी ने…

19 hours ago