Categories: Crime

भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह के करीबी हत्यारोपी धीरेन्द्र के बचाव में खुल कर सामने आये विधायक जी, DIG ने बढ़ाया फरार अपराधियों पर इनाम राशि

संजय ठाकुर

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव में सरकारी कोटे की दुकान आवंटन में गोली मार कर जय प्रकाश उर्फ गामा पाल की हत्या मामले में डीआईजी आजमगढ़ रेंज ने वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 50 -50 हजार का इनाम घोषित किया है। वही एसपी बलिया ने पहले ही फरार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था, जिसे बढ़ाकर पुलिस उप महानिरीक्षक आजमगढ़ रेंज ने अब 50 हजार कर दिया है। मामले में कुल आठ नामजद आरोपियो में से 2 गिरफ्तार कर लिए गए हैं जबकि 6 अभियुक्त अभी भी फरार चल रहे हैं।

इस बीच, मामले में मुख्य आरोपी और बीजेपी कार्यकर्ता धीरेंद्र सिंह को लेकर बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बयान जारी किया है, जिसमें वो आरोपी का बचाव करते नजर करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र सिंह अगर आत्मरक्षा में गोली नहीं चलाता तो उसके परिवार के दर्जनों लोग मारे जाते। उन्होंने यह भी कहा कि दूसरे पक्ष के कई लोग बुरी तरह घायल हैं, तो उनकी बात भी सुनी जानी चाहिए।

बता दें कि गुरुवार (15 अक्टूबर) की दोपहर को बलिया के दुर्जनपुर इलाके में सरकारी कोटे की दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया चल रही थी। तभी दावेदार दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ते-बढ़ते दोनों पक्षों में गाली गलौच के बाद मारपीट होने लगी और ईंट पत्थर चलने लगे। इसी बीच एक पक्ष ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। तभी बैरिया से बीजेपी विधायक के करीबी माने जाने वाले बीजेपी कार्यकर्ता धीरेंद्र प्रताप सिंह ने दूसरे पक्ष के जयप्रकाश पाल को गोली मार दी।

pnn24.in

Recent Posts

एसआईटी ने जारी किया प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ लुकआउट नोटिस

आफताब फारुकी डेस्क: जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना के ख़िलाफ़ कर्नाटक सरकार की विशेष जांच टीम…

3 hours ago