Categories: Crime

कानपुर- सरसौल ब्लास्ट कांड का आरोपी 25 हजार का इनामिया चढ़ा चकेरी पुलिस के हत्थे

आदिल अहमद, मो0 कुमेल

कानपुर. कानपुर बीते शनिवार को चकेरी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी चकेरी पुलिस ने एक ब्लास्ट कांड के आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताते चले कि वर्ष 2017 में कानपुर के सरसौल में एक ब्लास्ट हुआ था, जिसमें रियाज़ पुत्र जमील वांछित चल रहा था जिसको शनिवार को गिरफ्तार किया गया था।

चकेरी पुलिस द्वारा बताया गया कि बीते वर्ष 2017 में सरसौल में ब्लास्ट कांड हुआ था जिसमें रियाज़ वांछित था। जिसके सम्बंध में सूचना प्राप्त हुई कि वांछित अभियुक्त रियाज़ रामा देवी की ओर पैदल आ रहा है। जिसके पास असलहा भी है। सूचना पर विश्वास करते हुए उ0नि0 पवन कुमार, मो0 आसिफ, मोहित चौधरी, सुनीत शर्मा ने कांस्टेबल- आदर्श, करन, अमित के साथ 25000रु के इनामिया अभियुक्त की घेराबंदी कर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तार इनामिया अभियुक्त के पास से एक नाजायज 12 बोर का तमंचा व 12 बोर के 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

pnn24.in

Recent Posts

न्यूज़ क्लिक मामला: एचआर हेड अमित चक्रवर्ती बने सरकारी गवाह, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया अमित की रिहाई का आदेश

तारिक़ खान डेस्क: दिल्ली हाई कोर्ट ने न्यूज़क्लिक के एचआर प्रमुख अमित चक्रवर्ती की रिहाई…

2 hours ago

रफाह पर हमले के मामले में इसराइल के पूर्व प्रधानमंत्री ने नेतन्याहू को दिया चेतावनी, कहा ‘अब युद्ध रोकना होगा’

आदिल अहमद डेस्क: रफाह पर इसराइली हमले को लेकर देश के पूर्व प्रधानमंत्री एहुद ओलमर्ट…

2 hours ago

कांग्रेस ने अशोक गहलोत को अमेठी जबकि भूपेश बघेल को रायबरेली का प्रवेक्षक नियुक्त किया

अनुराग पाण्डेय डेस्क: उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली सीट के लिए कांग्रेस पार्टी ने…

2 hours ago