बलिया के प्रमुख समाचारों पर एक नज़र अरविन्द यादव के संग

बलिया पुलिस के हत्थे चढ़े दो गौ तस्कर

(बलिया) बेल्थरा रोड उभांव थाना क्षेत्र के  ग्राम सभा मोलनापुर में पुलिस ने बुधवार की शाम 3 गाय व 1 बछिया को वध के लिए  ले जा रहे 2 लोगों को गौ तस्करों को पकड़ लिया  वहीं एक युवक पुलिस  के पकड़ से भागने में सफल रहा। पुलिस ने पकड़े गए गौ तस्करों को सम्बन्धित धारा में मुकदमा दर्ज कर   न्यायालय भेज दिया।

उभांव थाना  के पुलिस  अनुसार बुधवार की शाम उप निरीक्षक राघव राम यादव  अपने मय हमराहीओ के साथ मिलकर अपराध की   रोकथाम के लिये क्षेत्र का भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम सभा  मोलनापुर में तीन व्यक्ति गाय और बछिया वध हेतु ले जा रहे हैं मुखबिर की सूचनासुनते ही उपनिरीक्षक  अपने हमराहीओ सहित मोलनापुर पहुंच गए तथा गाय ले जा रहे व्यक्ति को घेर कर पकड़ लिया. जबकी 1 भागने में सफल रहा। पकड़े गए व्यक्ति से पुलिस ने पुछ ताछ करने किया तो  रामप्रसाद 48 वर्ष  पुत्र हरदेव यादव ग्राम  सभा चंदाईल बलीपुर थाना उभांव व सुरेंद्र 45वर्ष  पुत्र घूरा राजभर ग्राम बिहारा कछुहिया थाना नगरा बताया।

भागे हुए व्यक्ति की पहचान अनिल यादव पुत्र स्वर्गीय छेदी यादव ग्राम बिहरा कछुहिया, थाना नगरा के रुप में हुई। पकड़े गए लोगों के कब्जे में से दो गाय व 1 बछिया बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्तों ने गायों को वध हेतु बेचने की बात कबूल की। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को धारा 3/5 ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत चालान कर न्यायालय  के लिए भेज दिया।

कांग्रेसियों ने फुका गृह मंत्री का प्रतीकात्मक पुतला

(बलिया) किसानों के समर्थन में मैं हस्ताक्षर पत्र सौंपने जा रही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के गिरफ्तारी के विरोध में बलिया के कांग्रेसी जनों ने अमित शाह का प्रतीकात्मक पुतला टीडी कालेज चौराहे पर फुंक दिया.

इस अवसर पर जैनेंद्र पांडे ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की आवाजों को दबाने के लिए उनको समर्थन दे रही प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी एक तरफ से लोकतंत्र का हत्या का प्रयास है लोकतंत्र में सभी राजनीतिक दल किसी भी आंदोलन को समर्थन दे सकते हैं और किसान भारत का अन्नदाता है और उसको उसके फसल की सही मूल्य केंद्र सरकार की नैतिक जिम्मेदारी होती है मगर सरकार अदानी अंबानी के दबाव में अपने मूल्य नैतिक कर्तव्य से भाग रही है किसानों को नक्सली और खालिस्तानी कहने वाले भारत के गद्दार हैं उनकी सदस्यता खत्म करनी चाहिए.

उमाशंकर पाठक ने कहा कि हम कांग्रेसन किसानों की आवाजों को गांव गली चौराहे से लेकर भारत की सबसे बड़ी संसद तक उठाने का कार्य करेंगे और हमारे नेता प्रियंका गांधी और अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में किसानों की आवाज को बुलंद करते रहेंगे वर्तमान कृषि कानून किसानों के लिए उनका हाथ काटने के बराबर है जिसे हम कतई सफल नहीं होने देंगे किसानों का विरोध करने वाले कभी भारतीय नहीं हो सकते उनको भारत से बाहर निकल देना चाहिए उषा सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी का यह साहसिक कदम और राहुल गांधी का कुशल नेतृत्व किसान आंदोलन को समर्थन यह सिद्ध करता है कि कांग्रेस हमेशा किसानों की आवाज को बुलंद करती रहेगी कोई भी सरकार किसानो की आवाज दबा नहीं सकतीं हैं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुन्ना उपाध्याय, राम धनी सिंह, फुल बदन तिवारी, मदन यादव, सुशील श्रीवास्तव गीरीश, कान्त गांधी,जाकीर हुसैन, रुपेश चौबे, विवेक ओझा, बंटी मिश्रा,धन जी यादव, प्रशांत पांडेय, स्वामी नाथ भारती, दिव्य प्रकाश पांडेय,अमित दुबे, अबुल फ़ैज़, राहुल यादव, चन्द्र जीत पासवान, विशाल कुमार, अनुप कुमार, देवेश तिवारी, हर्षित दुबे, बिट्टू तिवारी, विशाल सिंह, अमित चौबे अधिवक्ता राहुल प्रियंका गांधी सेना के प्रदेश सचिव, हरिकेन्द्र सिंह,पी एन शुक्ला, रहे मौजूद.

देवर ने किया भाभी के साथ दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

(बलिया) रेवती  रेवती थाना क्षेत्र के एक गांव में देवर द्वारा अपनी ही भाभी से दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की शिकायत पर बुधवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

रविवार की रात पीड़िता अपने कमरे में अपनी बच्ची के साथ थी। इसी बीच देवर उनके कमरे में पहुंचा और चाकू की नोक पर दुराचार किया। पीड़िता के मुताबिक, इससे पहले भी देवर दो बार दुराचार का प्रयास कर चुका था। इसकी शिकायत पीड़िता ने पति, सास, ससुर और अपनी मां से की थी।पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी देवर के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *