मधुबन दुबारी मार्ग का होगा कायाकल्प, 7 करोड़ 84 लाख 58 हजार धन शासन ने किया स्वीकृत

मुकेश यादव

मधुबन (मऊ): तहसील क्षेत्र अंतर्गत दो दशक से मधुबन दुबारी मार्ग बदाहाली का दंश झेल रहा था जिसके निर्माण एवं चौडीकरण के लिए क्षेत्रीय विधायक एवं वन मंत्री दारा के पहल पर शासन से 7 करोड़ 84 लाख 58 हजार धन स्वीकृत होने की सूचना के बाद पुरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।

यह सड़क मधुबन दुबारी परसिया जयराम गिरि होते हुए जनपद बलिया एवं देवरिया की सीमाओं को जोड़ने के कारण क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है लेकिन पूर्ववर्ती शासन प्रशासन के उपेक्षा के कारण दो दशक से गढ्ढे में तब्दील हो चुकी थी। इसके निर्माण के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों एवं स्थानीय लोगों ने पूर्व में कई बार धरना प्रदर्शन एवं पद यात्रा निकाला लेकिन समस्या जस की तस बनीं रहीं।

इस समस्या को लेकर पुनः एक बार क्षेत्रीय लोगों ने मंत्री  प्रतिनिधि शिवप्रकाश उपाध्याय उर्फ सुब्बी के माध्यम से माँग किया। लोगों के लगातार माँग को देखते हुए मंत्री दारा सिंह चौहान ने शासन में मुखर होते हुए मधुबन से दुबारी तक 4.500 किमी दूरी सड़क निर्माण के लिए 7 करोड़ 84 लाख 58 हजार धन स्वीकृत कराते हुए क्षेत्रीय लोगों को सौगात दिया है। जैसे ही इसकी खबर क्षेत्रीय लोगों तक पहुँचा इनमें खुशी की लहर दौड़ गई।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *