Categories: National

केंद्रीय मंत्री का बेतुका ब्यान कहा “किसान आन्दोलन में चीन और पाकिस्तान का हाथ”, बोले संजय राऊत – “सर्जिकल स्ट्राइक कर दे…..”

तारिक खान

नई दिल्ली: रावसाहेब दानवे ने बुधवार को महाराष्ट्र के जलना जिले में एक कार्यक्रम में किसानों के प्रदर्शन पर बयान दिया। दानवे ने कहा था, ‘जो आंदोलन चल रहा है, वह किसानों का नहीं है। इसके पीछे चीन और पाकिस्तान का हाथ है। इस देश में मुसलमानों को पहले भड़काया गया। (उन्हें) क्या कहा गया? एनआरसी आ रहा है, सीएए आ रहा है और छह माह में मुसलमानों को इस देश को छोड़ना होगा। क्या एक भी मुस्लिम ने देश छोड़ा?’ उन्होंने आगे कहा, ‘वे प्रयास सफल नहीं हुए और अब किसानों को बताया जा रहा है कि उन्हें नुकसान सहना पड़ेगा। यह दूसरे देशों की साजिश है।’

केंद्रीय मत्री के इस बयान पर विपक्ष अब हमलावर हो चूका है। कल तक भाजपा के साथ रही शिवसेना ने भी दानवे के बयान को लेकर अपनी बीजेपी पर निशाना साधा है। शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि यदि एक मंत्री के पास किसान आंदोलन में चीन और पाकिस्तान की भूमिका होने की जानकारी है तो सरकार को तुरंत पाक और चीन पर सर्जिकल स्ट्राइक करनी चाहिए।”

शिवसेना सांसद और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता संजय राउत ने कहा, “यदि एक मंत्री के पास इस बात की जानकारी है कि किसान आंदोलन के पीछे चीन और पाकिस्तान है तो, रक्षा मंत्री को तुरंत चीन और पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक करनी चाहिए। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और तीनों सेना प्रमुखों को इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।”

सिख संस्था DSGMC ने किया बयान की कड़ी निंदा

सिख संस्था ने इसे ‘अपमानजनक’ बताया है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट समिति ने इस बात की निंदा की कि किसानों को विरोध जताने के लिए ‘राष्ट्रद्रोही’ और ‘अराजक’ बताया जा रहा है। DSGMC के अध्यक्ष एस मजिंदर सिंह सिरसा ने बुधवार को एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि ‘किसान शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं और सरकार न्याय करने में असमर्थ रही है। जो किसान खुद देश के लिए लड़ते और अपनी जान देते हैं, अन्न उगाते हैं, जिनके बच्चे भी देश के लिए शहीद हो जाते हैं, उनको राष्ट्रद्रोही दिखाने की कोशिश मत कीजिए।’ ऐसी घटनाओं को ‘शर्मनाक’ बताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्री और प्रवक्ता लगातार ऐसे आरोप लगा रहे हैं।

pnn24.in

Recent Posts

गर्भवती महिला के बलात्कार और हत्या मामले में आरोपी जगराम मीणा के घर को लगाया भीड़ ने आग, आग लगाने वाली भीड़ के ही 8 लोग उन शोलो में झुलसे

शफी उस्मानी डेस्क: राजस्थान के दौसा जिले में रेप के बाद प्रेग्नेंट महिला की हत्या…

11 hours ago

अरविन्द केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा ‘लोकसभा चुनावो के मद्देनज़र अंतरिम ज़मानत याचिका पर विचार कर सकते है’

आफताब फारुकी डेस्क: कथित भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री…

13 hours ago