दुबारी को नगर पंचायत की दर्जा मिलने से ग्रामीणों में खुशी की लहर

मुकेश यादव

मधुबन (मऊ)। स्थानीय तहसील क्षेत्र की सबसे बड़ी ग्राम सभा दुबारी को नगर पंचायत का दर्जा मिलने की उम्मीद से ग्रामीणों में खुशी की लहर है। मधुबन को नगर पंचायत बनाए जाने के बाद यह तहसील क्षेत्र की दूसरी न्याय पंचायत होगी। इसके लिए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने प्रयास किया। कुछ दिनों में ही इसे स्वीकृत कर लिया गया।

इसके लिए लोगों ने कैबिनेट मंत्री के प्रति आभार जताया है। तहसील क्षेत्र में यह सबसे बड़ी ग्राम पंचायत थी और इसे विकास के दृष्टिकोण से नगर पंचायत बनाया जाना बहुत ही जरूरी हो गया था। जिसके लिए लोगों ने कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान से संपर्क कर नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग की थी।

इसके अंतर्गत दुबारी के सीमावर्ती गांव की चौहद्दी कुछ इस प्रकार है। उत्तर में सिंचाई विभाग का वंधा, दक्षिण में खरगीपुर, हरिजनबस्ती, दुबारी, विग्रहपुर, देवपुरदेवसीपुर, पूर्व में टमठा इस्लामियां बस्ती, विशेनदुबारी, भानपुर, मनपरवा, मोलनापुर, गोबरही है। जिसमें सम्मिलित देवपुरदेवसीपुर दुबारी आंशिक क्षेत्र है जबकि बाकी गाँव का सम्पूर्ण क्षेत्र सम्मिलित हैं। आज से दुबारी को नगर पंचायत के नाम से जाना जायेगा।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *