गैस सिलेंडर में रिसाव के बाद लगी आग में 8 मासूमो सहित कुल 15 झुलसे

आदिल अहमद

कानपुर. शादी की ख़ुशी अचानक मातम में तब्दील हो गई. उन्नाव जिले के सलेमपुर (करोवन) गांव में शनिवार सुबह चाय बनाने के दौरान गैस सिलिंडर में रिसाव से आग लग गई। आग से कमरे में मौजूद आठ बच्चों समेत 15 लोग झुलस गए। दमकल के पहुंचने से पहले झुलसे लोगों को बाहर निकाल लिया गया। सभी को बचाने की कोशिश में गृहस्वामी और एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। दोनों को जिला अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर किया गया है। अन्य का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मनोज पुत्र नन्हेलाल की छह दिसंबर को शादी थी।

demo pic

शुक्रवार को पत्नी की चौथी विदा होनी थी। इस पर उसके रिश्तेदार घर पर ही रुके थे। चौथी विदाई के बाद रात में खाना पकाने के बाद महिलाएं गैस सिलिंडर का रेग्युलेटर बंद करना भूल गईं। शनिवार सुबह सात बजे चाय बनाने के लिए गैस जलाते ही पूरे कमरे में आग फैल गई।

राजई-गद्दों के साथ आग छप्पर तक पहुंच गई। बच्चों व महिलाओं की चीख-पुकार सुन उन्हें बचाने की कोशिश शुरू करते हुए ग्रामीणों ने दमकल को घटना की जानकारी देकर निजी संसाधनों से आग बुझाना शुरू कर दिया गया। इस बीच आठ बच्चों समेत 15 लोग झुलस गए।

 दमकल के पहुंचने से पहले कमरे में फंसे लोगों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गृहस्वामी मनोज व रेखा की हालत गंभीर होने पर कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल ने आग पर काबू पाया। आग से गृहस्थी और दहेज का सामान भी जल गया। घायलों में एक ही परिवार के दंपति व उसके तीन बच्चे शामिल हैं।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *