Categories: CrimeKanpur

दो नाबालिग किशोरों से यौन उत्पीडन के आरोपी भाजपा नेता के लैपटॉप में मिले 10 अन्य नाबालिगो से यौन उत्पीडन के साक्ष्य

तारिक खान

कानपुर। जालौन के सेवानिवृत लेखपाल और भाजपा नेता के खिलाफ पुलिस को और भी सबूत मिलते जा रहे है। ये सभी सबूत पुलिस को उसके लैपटॉप से बरामद हुवे है। इसके आधार पर कहा जा सकता है कि रिटायर्ड लेखपाल और भाजपा नेता राम बिहारी एक हवास का ऐसा दरिंदा है जिसने लगभग एक दर्जन से अधिक नाबालिगो और महिलाओं को अपने हवस का शिकार बनाया है।

गौरतलब हो कि बुधवार को मोहल्ला भगतसिंह नगर निवासी भाजपा के पूर्व नगर उपाध्यक्ष व लेखपाल रहे राम बिहारी राठौर के खिलाफ दो नाबालिग किशोरों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने राम बिहारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने राम बिहारी के पास से लैपटॉप, डीवीआर और हार्ड डिस्क भी बरामद की थी।

लैपटॉप, डीवीआर और हार्ड डिस्क में कई अश्लील वीडियो अपलोड थे। इनमें कुछ बच्चे और महिलाओं के भी अश्लील वीडियो बताए जा रहे हैं। एसपी डॉ। यशवीर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराने वाले नाबालिग किशोरों ने तीन और साथी नाबालिगों के नाम बताए हैं। पुलिस अब उन तीनों नाबालिगों के परिजनों से संपर्क कर रही है।

इसके बाद अब गुरुवार को 10 और नाबालिगों को हवस का शिकार बनाए जाने का खुलासा हुआ है। इनमें लेखपाल से बरामद लैपटॉप में मिली वीडियो क्लिप के आधार पर पुलिस ने यौन उत्पीड़न के शिकार नौ और लोग चिह्नित किए हैं। जिसमे सात नाबालिग और दो महिलाएं हैं। इसके अलावा बुधवार को सामने आए किशोरों से पूछताछ के आधार पर तीन और नाबालिगों के साथ यौन उत्पीड़न की बात पता चली है। पुलिस अब इनके परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करेगी। इस बीच पुलिस मामले में गिरफ्तार सेवानिवृत्त लेखपाल राम बिहारी राठौर के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई करेगी।

जैसे ही तहरीर मिलेगी वैसे ही राम बिहारी के खिलाफ तीन और मामले दर्ज किए जाएंगे। यदि परिजन तहरीर नहीं भी देंगे तो पुलिस अपनी ओर सेे भी मामला दर्ज करने का प्रयास करेगी। कहा कि अभी तक की जांच में वीडियो अपलोड कर उसे बाजार में बेचे जाने की बात सामने नहीं आई है। कोंच कोतवाल इमरान खान के मुताबिक पुलिस राम बिहारी के खिलाफ रासुका की भी तैयारी कर रही है। फिलहाल वीडियो क्लिप देखी जा रही हैं, जिसमें भी यौन उत्पीड़न के शिकार क्षेत्र के नौ और लोग भी चिह्नित किए गए हैं। इनमें सात नाबालिग किशोर व दो महिलाएं हैं।

pnn24.in

Recent Posts

न्यूज़ क्लिक मामला: एचआर हेड अमित चक्रवर्ती बने सरकारी गवाह, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया अमित की रिहाई का आदेश

तारिक़ खान डेस्क: दिल्ली हाई कोर्ट ने न्यूज़क्लिक के एचआर प्रमुख अमित चक्रवर्ती की रिहाई…

15 hours ago

रफाह पर हमले के मामले में इसराइल के पूर्व प्रधानमंत्री ने नेतन्याहू को दिया चेतावनी, कहा ‘अब युद्ध रोकना होगा’

आदिल अहमद डेस्क: रफाह पर इसराइली हमले को लेकर देश के पूर्व प्रधानमंत्री एहुद ओलमर्ट…

15 hours ago

कांग्रेस ने अशोक गहलोत को अमेठी जबकि भूपेश बघेल को रायबरेली का प्रवेक्षक नियुक्त किया

अनुराग पाण्डेय डेस्क: उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली सीट के लिए कांग्रेस पार्टी ने…

15 hours ago