अखिलेश यादव के पैरो के नीचे से राजनैतिक ज़मीन सरक गई है – स्वामी प्रसाद मौर्या

उमेश गुप्ता/अरविन्द यादव

बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने आज बलिया जनपद के दौरे पर अखिलेश यादव और सपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा ने उत्तर प्रदेश की जनता को अपनी सरकार में लूटने का काम किया है। अखिलेश के पैरो के नीचे से राजनैतिक ज़मीन सरक गई है।

स्वामी प्रसाद मौर्या ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि सपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को लूटने का काम किया है। अखिलेश के पैरों के नीचे से राजनीतिक जमीन खिसक गई है। 2022 में भी उत्तर प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। पांच वर्षों में गन्ना किसानों को अखिलेश सरकार ने केवल 15 करोड़ का भुगतान किया था। जबकि हमारी सरकार अब तक एक लाख 22 हजार करोड़ रुपये का भुगतान कर चुकी है। प्रधानमंत्री हमेशा किसानों की चिंता करते हैं। मुख्यमंत्री भी उसी मार्ग पर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज माफिया, गुंडा, अपराधी या तो जेल में हैं या राज्य से बाहर चले गए। योगी सरकार ने कठिन परिश्रम से यूपी को विकास के मार्ग पर प्रशस्त किया है। अब उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने के मार्ग पर अग्रसर है। 

वहीं स्वामी प्रसाद मौर्य ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपना जनाधार खिसकता देख हताश हो गई हैं। वहां की जनता ने मन बना लिया है कि अगली सरकार भारतीय जनता पार्टी की होगी। पश्चिम बंगाल में तुष्टिकरण की राजनीति हो रही है। बहुसंख्यक हिंदुओं के हितों की अनदेखी हो रही है। स्वामी प्रसाद मौर्या ने ममता बनर्जी से कहा कि वह सभी की भावनाओं का यथोचित सम्मान करें। लोकतंत्र में जनभावनाओं का सम्मान करना पड़ता है। लोग अपनी भावनाओं के अनुरूप प्रणाम, जय श्री राम, नमो बुद्धाय आदि बोलते हैं। इस पर किसी को एतराज नहीं होना चाहिए।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *